चोरों के हौसले बुलंद: अज्ञात चोरों ने संदूक तोडक़र पार किए जेवरात व नकदी
चोरों के हौसले बुलंद: अज्ञात चोरों ने संदूक तोडक़र पार किए जेवरात व नकदी
बीकानेर। जिले के लूणकरणसर कस्बे में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार लूणकरनसर के वार्ड नंबर नौ में बीती रात अज्ञात चोर एक घर को निशाना बनाते हुए नगदी और जेवरात चोरी कर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश सारण का परिवार रात के समय घर में सो रहा था।
इसी दौरान चोर कमरे में घुसा और संदूक उठाकर घर के बाहर ले गया। वहां संदूक को तोडक़र उसमें रखे करीब चार-पांच हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस संबंध में कोई लिखित रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ