Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

शहर के इस थाना इलाके में चोरों व अज्ञात युवकों ने दो वारदातों को दिया अंजाम

Bansal
shiv
shiv2
1 month ago
शहर के इस थाना इलाके में चोरों व अज्ञात युवकों ने दो वारदातों को दिया अंजाम


शहर के इस थाना इलाके में चोरों व अज्ञात युवकों ने दो वारदातों को दिया अंजाम
 बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में चोरी की लगातार हो रही वारदातों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। एक ओर श्रीरामसर इलाके में मंदिर दर्शन के लिए गए परिवार के सूने घर को चोरों ने निशाना बनाया, वहीं दूसरी ओर बाइक सवार तीन युवक एक दुकान से करीब 15 हजार रुपये का सामान लेकर बिना भुगतान किए फरार हो गए। दोनों घनाओं के बाद क्षेत्रवासियों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है और गश्त बढ़ाने की मांग उठ रही है।जानकारी के अनुसार श्रीरामसर निवासी राजकुमार सुथार अपने परिवार के साथ मंदिर दर्शन के लिए गए थे। इसी दौरान चोरों ने महज एक घंटे के भीतर उनके घर को निशाना बना लिया। आरोप है कि बदमाश छत के गेट को तोडक़र घर में घुसे और लाखों रुपये के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। परिवार के लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला और आलमारी का गेट टूटा हुआ मिला। राजकुमार ने बताया कि करीब 50 हजार रुपए नकदी, सोने की चूडिय़ां, नकलेस, अंगुठी, पायल, कान के टॉप्स, सोने की चेन आदि सामान चोरी हो गया।इसी थाना क्षेत्र में दूसरी वारदात में बाइक पर आए तीन युवक एक दुकान से करीब 15 हजार रुपये का सामान लेकर बिना पैसे दिए फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने फुटेज जारी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पीडि़त का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी और इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: