चोर ने दिनदहाड़े घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी को किया पार, मामला दर्ज
चोर ने दिनदहाड़े घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरातव व नकदी को किया पार, मामला दर्ज
छतरगढ़। छतरगढ़ थाना क्षेत्र के 2 जीएम 465 ढाणी में दिनदहाड़े घर में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात 11 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1 बजे से 3 बजे के बीच होना बताई गई है।पुलिस के अनुसार 2 जीएम 465 ढाणी निवासी राजेन्द्र कुमार शर्मा पुत्र सीताराम शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि अज्ञात मुल्जिम दिन के समय उसके घर में घुसे और घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा नगदी चोरी कर ले गए।दिन के समय घर में हुई इस चोरी की वारदात से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। पीडि़त को घटना की जानकारी मिलने के बाद उसने छतरगढ़ थाने में पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अब चोरी गए सामान और नकदी के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही आसपास के संदिग्ध लोगों और वारदात से जुड़े सुरागों की जांच कर रही है। मामले की जांच एसआई जेठाराम द्वारा की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ