वर्षो से जन्म प्रमाण पत्र के लिए हो रहे थे परेशान, शिविर में मिला लाभ लेकिन सवाल की आखिर इतने साल का इंतजार क्यों
खुलासा न्यूज,बीकानेर। राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से ग्राम पंचायत माधोडिग्गी में आमजन को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान मिला। इसी शिविर में ग्राम पंचायत माधोडिग्गी निवासी नवाब खान ने अपनी पुत्रियों सरीफा खातून एवं दीना खातून के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। लंबे समय से आवश्यक दस्तावेजों एवं जानकारी के अभाव में उनका कार्य विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद पूरा नहीं हो पा रहा था। ग्रामीण सेवा शिविर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से सभी आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण कर दोनों बालिकाओं के जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए।
प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर नवाब खान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित उनका महत्वपूर्ण कार्य शिविर के माध्यम से पूरा हो गया, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली। उन्होंने राजस्थान सरकार, जिला प्रशासन एवं शिविर में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
सेवार शिविर में दो बालिकाओं को लाभ तो मिला लेकिन लचर व्यवस्थाा के चलते कई वर्षो तक परेशान होना बड़े सवाल खड़े कर रहा है कि जब कार्य होने की स्थिति में था तो इसे पहले भी आपसी समन्वय से किया जा सकता था।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ