Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: रकम बैंक खातों में सुरक्षित डलवाने की लेते थे गारंटी, ऐसे पहुंचाते थे गैंगस्टर तक

rk
4 weeks ago
बीकानेर: रकम बैंक खातों में सुरक्षित डलवाने की लेते थे गारंटी, ऐसे पहुंचाते थे गैंगस्टर तक

बीकानेर: रकम बैंक खातों में सुरक्षित डलवाने की लेते थे गारंटी, ऐसे पहुंचाते थे गैंगस्टर तक 
बीकानेर। साइबर थाना पुलिस के हत्थे चढ़े रोहित गोदारा गैंग से जुड़े दो बदमाश साइबर ठगों की रकम बैंक खातों में सुरक्षित डलवाने की गारंटी लेते थे। इसके बदले में वे कमिशन के रूप में क्रिप्टो करेंसी लेते जो गैंगस्टर तक पहुंचती थी। साइबर ठगी, रकम सेफ करने और उसे वारदातों के लिए इस्तेमाल करने वाले अपराधियों की त्रिस्तरीय चेन सामने आई है। साइबर थाना पुलिस ने रामपुरा बस्ती की गली नंबर 18 निवासी संदीप स्वामी और मुकेश बिश्नोई को प्रॉडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था। दोनों बदमाश देश भर में साइबर ठगी करने वाली गैंग के संपर्क में थे और साइबर ठगों की रकम को बैंक खातों में डालकर सेफ करने की गारंटी लेते थे।

 इसके बदले में कमिशन के रूप में क्रिप्टो करेंसी हासिल कर गैंगस्टर रोहित के गुर्गों तक पहुंचाते, जिससे अवैध हथियार खरीदे जाते थे। दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी से अपराधियों की त्रिस्तरीय चेन सामने आई है। सबसे पहले साइबर ठग, जिन्होंने देशभर में करोड़ों रुपए की ठगी की। दूसरा वे लोग जिन्होंने साइबर ठगी की रकम को सुरक्षित बैंक खातों में डलवाया और बदले में क्रिप्टो करेंसी ली और तीसरी गैंग जो क्रिप्टो करेंसी हासिल कर आपराधिक वारदातों को अंजाम देती है। पुलिस ने संदीप और मुकेश को कोर्ट में पेश कर दिन दिन के रिमांड पर लिया है। दोनों के तीन खातों में साइबर ठगी के 50 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा उनसे पांच से ज्यादा बैंक खातों के बारे में पता चला है जिनमें करोड़ों रुपयों का ट्रांजेक्शन हुआ है। पुलिस इन्हें खंगालने में लगी है। इसके अलावा साइबर ठगी करने वाले गिरोह में शामिल लोग और गैंगस्टर रोहित के गुर्गों के बारे में पता लगाया जा रहा है जिन तक क्रिप्टो करेंसी पहुंचाई गई।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: