बीकानेर: युवक पर जानलेवा हमला कर उसे मरा हुआ समझकर हो गए थे फरार
बीकानेर: युवक पर जानलेवा हमला कर उसे मरा हुआ समझकर हो गए थे फरार
बीकानेर। माल गोदाम रोड रेलवे कॉलोनी में युवक पर जानलेवा हमला कर उसे मरा हुआ समझकर नाले के पास छोड़कर फरार होने के मामले में कोटगेट थाना पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हमले में गंभीर घायल युवक पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर की आईसीयू में भर्ती है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और वह वेंटिलेटर पर है।
पुलिस के अनुसार 12 नवंबर की मध्यरात्रि को आरोपियों ने गाढ़वाला निवासी नरेश कुमार मेघवाल के पुत्र भोमराज के साथ मारपीट कर उस पर जानलेवा हमला किया। हमले में युवक बेहोश हो गया। आरोपी उसे निर्वस्त्र अवस्था में अधमरा छोड़कर नाले के पास पटक गए और फरार हो गए। घटना के संबंध में 13 नवंबर को कोटगेट थाने में मामला दर्ज किया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ