Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

परचून की दुकान वपर बैठे दुकानदार के साथ मारपीट कर हजारों रुपए छीन कर ले गये

Solar 2
2 weeks ago
परचून की दुकान वपर बैठे दुकानदार के साथ मारपीट कर हजारों रुपए छीन कर ले गये


परचून की दुकान वपर बैठे दुकानदार के साथ मारपीट कर हजारों रुपए छीन कर ले गये
 पूगल। पूगल थाना क्षेत्र के चक 5 पीबी में परचून की दुकान पर बैठे दुकानदार के साथ मारपीट कर 30 हजार रुपए छीनने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवक एकराय होकर दुकान पर पहुंचे और बिना किसी कारण दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दुकान में रखा सामान बिखेर दिया और दुकानदार को दुकान से बाहर खींचकर चौकी पर गिराकर उसके साथ मारपीट की।पुलिस को दी रिपोर्ट में चक 6 पीबी निवासी राकेश पुत्र मनफूलराम जाट विश्नोई ने बताया कि वह चक 5 पीबी में परचून की दुकान करता है। रिपोर्ट के अनुसार 13 सितंबर 2026 को दोपहर करीब एक बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान सोनू पुत्र राधाराम निवासी 7 पीकेडी, संदीप पुत्र रिछपाल निवासी 5 पीकेडी और एक अन्य व्यक्ति कथित तौर पर एकराय होकर दुकान पर आए।राकेश का आरोप है कि तीनों ने बिना किसी कारण उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान काउंटर पर रखा सामान बिखेर दिया गया। आरोप है कि मारपीट करते हुए उसे दुकान से बाहर खींचकर ले गए और चौकी पर गिराकर भी मारपीट की।
परिवादी के अनुसार मारपीट के दौरान उसकी शर्ट की जेब में रखे करीब 30 हजार रुपए आरोपियों ने निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीडि़त ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी।
पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर सोनू, संदीप सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एसआई गंगाराम द्वारा की जा रही है।

Solar 4

 

 

 

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: