Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

अब ये ट्रेने बीकानेर के इस स्टेशन पर रूकेगी, उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रायोगिक ठहराव का आदेश, लंबी दूरी के यात्रियों को होगा फायदा

Bansal
9 months ago
अब ये ट्रेने बीकानेर के इस स्टेशन पर रूकेगी, उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रायोगिक ठहराव का आदेश, लंबी दूरी के यात्रियों को होगा फायदा

अब ये ट्रेने बीकानेर के इस स्टेशन पर रूकेगी, उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रायोगिक ठहराव का आदेश, लंबी दूरी के यात्रियों को होगा फायदा

बीकानेर। लंबे समय से चली आ रही यात्रियों की मांग पर उत्तर पश्चिम रेलवे ने लूणकरणसर स्टेशन पर दो लंबी दूरी की ट्रेनों का प्रायोगिक आधार पर ठहराव देने का फैसला किया है।

यह सुविधा आगामी आदेशों तक लागू रहेगी, जिससे श्रीगंगानगर, केरल और महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

पिछले कई वर्षों से लूणकरणसर और आस-पास के इलाकों के यात्री इन ट्रेनों में ठहराव की मांग कर रहे थे।

ट्रेनों का नया समय और ठहराव

ट्रेन नंबर 16311 श्रीगंगानगर-तिरुवनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस 3 फरवरी से लूणकरणसर पर ठहराव। आगमन 17:27 बजे और प्रस्थान 17:29 बजे। 2 मिनट का ठहराव।
ट्रेन नंबर 16312 तिरुवनंतपुरम नॉर्थ-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 2 फरवरी से शुरू होगी। आगमन 21:36 बजे और प्रस्थान 21:38 बजे (2 मिनट ठहराव)
ट्रेन नंबर 22723 हजूर साहिब नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 6 फरवरी से शुरू। आगमन 14:36 बजे और प्रस्थान 14:38 बजे (2 मिनट ठहराव)
ट्रेन नंबर 22724 श्रीगंगानगर-हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस 31 जनवरी से शुरू। आगमन 17:27 बजे और प्रस्थान 17:29 बजे (2 मिनट ठहराव)

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: