Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में पहली बार रात्रिकालीन गश्त में होगी ये व्यवस्था, लगेंगे ये अधिकारी

rk
2 months ago
बीकानेर में पहली बार रात्रिकालीन गश्त में होगी ये व्यवस्था, लगेंगे ये अधिकारी

बीकानेर में पहली बार रात्रिकालीन गश्त में होगी ये व्यवस्था, लगेंगे ये अधिकारी 
बीकानेर जिले में पहली बार एएसपी स्तर के अधिकारी रात्रिकालीन गश्त करते नजर आएंगे। वे सीनियर सुपरविजन अधिकारी होंगे। आईजी ऑफिस में तैनात तीन एएसपी की भी रात को गश्त में ड्यूटी लगेगी। ज्यादातर आपराधिक वारदातें, घटनाएं रात को होती हैं। ऐसे में पुलिस ने रात्रिकालीन गश्त को ज्यादा प्रभावशाली बनाने का निर्णय लिया है। पहली बार एएसपी स्तर के अधिकारी को भी रात्रिकालीन गश्त में उतारा है। वे रात की गश्त के सीनियर सुपरविजन अधिकारी होंगे। इसके अलावा पहली बार ही रेंज आईजी ऑफिस में तैनात एएसपी की भी रात को गश्त में ड्यूटी लगाई जाएगी।

रात्रिकालीन गश्त के दौरान शहर सेक्टर प्रभारी एएसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और ग्रामीण सेक्टर प्रभारी बनवारी लाल मीणा होंगे। रात्रिकालीन गश्त में एएसपी के अलावा डीवाईएसपी सुपरविजन अधिकारी होंगे। शहर में रात्रिकालीन गश्त को सिटी और सदर सर्किल में बांटा गया है। सिटी सर्किल में कोटगेट, नयाशहर, कोतवाली, मुक्ताप्रसाद के साथ ही नाल पुलिस थाना और सदर सर्किल में सदर, बीछवाल, जेएनवीसी के साथ नापासर पुलिस थाने को शामिल किया गया है।

प्रत्येक सर्किल पुलिस थाने का एसएचओ या इंस्पेक्टर जनरल गश्त अधिकारी होगा। ग्रामीण इलाकों में रात की गश्त की जिम्मेदारी एसएचओ की होगी और सीओ सुपरविजन अधिकारी होंगे। रात्रिकालीन गश्त 11 बजे से सुबह 5 बजे तक की जाएगी। रात्रिकालीन गश्त के लिए सिटी और ग्रामीण के दो व्हाट्सअप ग्रुप बनाए गए हैं। गश्त करने के वाले प्रत्येक अधिकारी को हर एक घंटे बाद इन ग्रुप में अपनी लोकेशन डालनी होगी। एसपी मृदुल कच्छावा इन दोनों व्हाट्सग्रुप से जुड़े रहेंगे। नई रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था एक अप्रैल से लागू कर दी गई है। गौरतलब है के पूर्व में रात्रिकालीन गश्त का जिम्मा इंस्पेक्टर और एसआई पर था। डीवाईएसपी सुपरविजन अधिकारी थे।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: