फड़बाजार में दो पक्षों में हुई जमकर पत्थरबाजी,वीडियों हुआ वायरल
फड़बाजार में दो पक्षों में हुई जमकर पत्थरबाजी,वीडियों हुआ वायरल
बीकानेर। शहर के कोटगेट थानान्तर्गत फड़बाजार क्षेत्र में परसो देर रात एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच अचानक विवाद भडक़ गया, जो देखते ही देखते हिंसक रूप में बदल गया। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले,जिससे कई लोग घायल हुए है। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने बचकर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली।
जानकारी मिली है कि क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते पिछले कई दिनों से दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी। शनिवार देर रात यह विवाद उग्र रूप ले बैठा और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। झड़प के दौरान कुछ लोगों को चोटें आई, जिन्हें बाद में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला करते नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि यह विवाद में कौन-कौन लोग शमिल थे और किन कारणों के चलते यह स्थिति बनी। बता दें कि इसी माह में यह दूसरी घटना है। जब फड़बाजार में इस प्रकार के विवाद के चलते दो पक्ष आमने सामने हुए है।
सीओ सिटी अनुज डाल ने बताया कि दो पक्षों में विवाद के चलते घटना हुई, जिसमें पुलिस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि एक युवक को बंद किया गया है, बाकियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि घटना परसो रात की है, जहां एक समुदाय के कुछ बदमाश प्रवृत्ति के लडक़ों ने उत्पात मचाया। पत्थर फेंके। लाठियों लहराई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। शेखावत ने बताया कि इसमें वो लडक़े भी शामिल है, जिनकी कुछ दिन पूर्व पुलिस ने परेड निकाली थी। अब फिर से पुलिस कार्रवाई कर रही है।
बात दें कि इस प्रकार के विवाद पूर्व में भी कई बार सामने आ चुके है। पिछले दिनों चौखुंटी क्षेत्र में दो समुदायों के बीच झगड़ा हो गया था।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ