Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

कई वार्डों में हुआ हंगामा, फर्जीवाड़े के बीच अभद्रता और मारपीट के भी आरोप, अलर्ट दिखा प्रशासन

Bansal sadi
6 hours ago
कई वार्डों में हुआ हंगामा, फर्जीवाड़े के बीच अभद्रता और मारपीट के भी आरोप, अलर्ट दिखा प्रशासन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आज निकाय चुनावों में अनेक दृश्य देखने को मिले। कहीं फर्जीवाड़े के चलते हंगामा हुआ तो कई स्थानों पर पार्टियों के समर्थक आमने सामने हो गए। बीकानेर के करीब आधा दर्जन वार्डो से हंगामे की खबरें सामने आयी हालांकि मामूली कहासुनी के बाद हालात नियंत्रण में आ गया। वार्ड 28, 75, 40,47, 24, 79, 43 में हंगामे की स्थिति बनी। वार्ड 75 में ईवीएम ने काफी परेशान किया।

 

वहीं वार्ड 24 में निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के साथ मारपीट की गयी। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुए। वहीं वार्ड 40, 79 में दोनो पार्टियों के समर्थक आमने-सामने हो गए। वहीं 47 वार्ड में भाजपा जिला अध्यक्ष के ड्राइवर के साथ अभद्रता की खबरें भी सामने आयी। वार्ड 24 में विधायक जेठानंद व्यास और निर्वाचन अधिकारी आमने-सामने हो गए।

 

इस दौरान काफी देर तक बवाल की स्थिति बनी रही। वार्ड 43 में फर्जी वोट कोलेकर बवाल हो गया। इन सबके बीच जिला प्रशासन दिनभर अलर्ट रहा।  जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन दिनभर मुस्तैद दिखे और ग्राउंड जाीरो पर मॉनिटरिंग करते हुए दिखाई दिए। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: