Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: नहर में व्यक्ति के गिरने की आशंका, एसडीआरएफ और पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान

Bansal
2 months ago
बीकानेर: नहर में व्यक्ति के गिरने की आशंका, एसडीआरएफ और पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान

बीकानेर: नहर में व्यक्ति के गिरने की आशंका, एसडीआरएफ और पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान 

बीकानेर। कंवरसेन लिफ्ट नहर में एक व्यक्ति के गिरने की आशंका के बाद गुरुवार को दिनभर तलाशी अभियान चलाया गया। महाजन पुलिस और बीकानेर से पहुंची SDRF टीम ने नहर में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। देर शाम अभियान रोक दिया गया, जो शुक्रवार सुबह फिर से शुरू होगा। जानकारी के अनुसार, वेदप्रकाश पुत्र तोलाराम निवासी घमडिंया बारनी, सूरतगढ़, पिछले लगभग दो माह से अरजनसर क्षेत्र में मजदूरी कर रहा था। गुरुवार सुबह नहर किनारे उसका सामान मिलने के बाद उसके नहर में गिरने की आशंका जताई गई। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू हुआ।

महाजन थाना से एएसआई जगदीश प्रसाद, पवन कुमार और राजाराम सुबह से ही मौके पर मौजूद रहे। पुलिस की निगरानी में स्थानीय गोताखोरों ने नहर में तलाश की। इसके बाद बीकानेर से SDRF टीम भी मौके पर पहुंची और नहर के संभावित स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चलाया। वेदप्रकाश की तलाश के दौरान गांव के लोग और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे और अभियान में सहयोग किया। नहर में पानी का बहाव तेज और गहराई अधिक होने के कारण तलाशी अभियान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

देर शाम तक लगातार खोजबीन के बावजूद वेदप्रकाश का पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस और SDRF टीम ने अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान अस्थायी रूप से रोक दिया। शुक्रवार सुबह दोबारा नहर में व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा। परिजनों और ग्रामीणों को वेदप्रकाश के मिलने की उम्मीद है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: