बीकानेर: फिर बिगड़ी एक ओर प्रसूता की तबियत, अचानक लेना पड़ा वेंटिलेटर पर
बीकानेर: फिर बिगड़ी एक ओर प्रसूता की तबियत, अचानक लेना पड़ा वेंटिलेटर पर
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल के मेडिसिन आईसीयू में भर्ती प्रसूता कमला की हालत फिर से बिगड़ गई है। फेफड़ों में निमोनिया होने के बाद उसे सोमवार को वेंटिलेटर पर ले लिया गया है। नापासर निवासी कमला के 8 जून को सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। ऑपरेशन के बाद उसके सेप्सिस हुआ और किडनी फेल हो गई। उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया गया। कुछ दिन बाद पेट में खून जमा होने के कारण कमला का दुबारा ऑपरेशन किया गया। कमला लगातार डायलिसिस पर है। उसका बेड साइड ईको भी कराया गया है।
सोमवार को उसे अचानक वेंटिलेटर पर लेना पड़ा। प्रसूता का उपचार कर रहे मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. परमेंद्र सिरोही ने बताया कि कमला के फेफड़ों में निमोनिया हो गया है। उन्होंने बताया कि दूसरी प्रसूता इमरती देवी ठीक है। उसके क्रिएटिनिन बढ़ा हुआ है, जबकि यूरीन आउटपुट सही है। फिलहाल उसे छुट्टी नहीं दी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ