Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: दो घरों में चोरी, नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए चोर

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: दो घरों में चोरी, नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए चोर

बीकानेर: दो घरों में चोरी, नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए चोर

बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र में चोरी की दो वारदातें सामने आई हैं। अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाकर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ितों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, लूणकरणसर के सेक्टर नंबर-4 निवासी प्रेमप्रकाश पुत्र ओमप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 18 नवंबर को अज्ञात चोरों ने उसके घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 80 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर ले गए।

वहीं, दूसरी वारदात वार्ड नंबर-35 में हुई। यहां निवासी वीरपाल कौर पत्नी प्रमजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 14 नवंबर को अज्ञात चोरों ने उनके घर में प्रवेश कर डेढ़ लाख रुपये नकद और करीब 90 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: