Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर में सूने मकान से लाखों की चोरी, नकदी और जेवरात लेकर फरार हुए चोर

Solar 2
3 months ago
बीकानेर में सूने मकान से लाखों की चोरी, नकदी और जेवरात लेकर फरार हुए चोर

बीकानेर में सूने मकान से लाखों की चोरी, नकदी और जेवरात लेकर फरार हुए चोर

Solar 4

बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए की चोरी करने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चुराकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार बंगलानगर स्थित एफसीआई गोदाम के पास रहने वाले सुरेश कुमार पारिक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ घर से बाहर गया हुआ था, जिसके कारण मकान बंद पड़ा था। 5 जून को वापस घर लौटने पर उसे चोरी की वारदात का पता चला। आरोप है कि अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा 3 लाख 50 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरी के सुराग जुटाने के लिए एमओबी टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक मुन्नाराम को सौंपी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है। 

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: