बीकानेर: इस जगह घर से लाखों रुपए की चोरी, इन पर जताया शक
बीकानेर। इन्द्रा कॉलोनी के एक मकान में 8.65 लाख रुपए चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार इन्द्रा कॉलोनी निवासी महबूब अली के पुत्र के पास पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़के खेलने आते थे। इस दौरान उन्होंने घर की अलमारी में रखे रुपयों की जानकारी हासिल कर ली। गुरुवार को महबूब अली का परिवार घर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान छत की पेड़ियों के जरिये घर में सेंधमारी की और अलमारी तोड़कर उसमें रखे 8.65 लाख रुपए चुरा लिए।
मामले की छानबीन की गई तो उजागर हुआ कि पड़ोस में रहने वाल नाबालिग लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया और रुपए आपस में बांट लिए। हजारों रुपए में बाजार से कपड़े व अन्य सामान की खरीदारी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता भगवानसिंह मेड़तिया मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से बात की। घटना के संबंध में बीछवाल पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। नाबालिग लड़कों से रुपए भी बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ