Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: इस कॉलोनी में चोरी, घर 20 दिन से बंद था, जेवर और हजारों कैश ले उड़े चोर

Bansal
3 months ago
बीकानेर: इस कॉलोनी में चोरी, घर 20 दिन से बंद था, जेवर और हजारों कैश ले उड़े चोर

बीकानेर: इस कॉलोनी में चोरी, घर 20 दिन से बंद था, जेवर और हजारों कैश ले उड़े चोर 
बीकानेर। मुरलीधर व्यास कॉलोनी के सेक्टर डी 764 स्थित एक बंद मकान में चोरों ने लोहे की खिड़की कूदकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे। वहां सभी कमरों और अलमारियों के ताले तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया। वहां से दो लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 15 हजार रुपए से अधिक की नकदी चुरा ले गए। मकान मालिक जयराम ओझा पिछले 20 दिन से लखनऊ में अपने बेटे के पास गए हुए थे, जिससे पूरा घर सूना था।

वारदात की जानकारी शुक्रवार शाम को तब हुई, जब तेज आंधी के दौरान पड़ोस में रहने वाले उनके भाई और भतीजों ने मकान का मुख्य दरवाजा खुला देखा। घर के अंदर बिजली की लाइटें भी जल रही थीं। वे जब अंदर गए तो सारा सामान बिखरा पड़ा था आैर लाइटें जल रही थी। चोर चोरी करने के बाद ताला तोड़ने के औजार भी मौके पर ही छोड़ गए। जयराम ओझा के भाई ओमप्रकाश ओझा ने तत्काल इसकी सूचना नयाशहर पुलिस थाने में दी। देर रात तक पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: