बीकानेर में दिनदहाड़े चोरी, कांग्रेस नेता के घर से जेवरात और नकदी पार
बीकानेर में दिनदहाड़े चोरी, कांग्रेस नेता घर से जेवरात और नकदी पार
बीकानेर। शहर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता ओमप्रकाश सेन के कृष्णा विहार स्थित आवास को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर से जेवरात, नकदी सहित बड़ी मात्रा में सामान चोरी कर फरार हो गए।
ओमप्रकाश सेन जिला कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष हैं। वहीं, जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी मुन्नी देवी सरपंच पद का चुनाव लड़ रही हैं। पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस नेता के घर चोरी की घटना सामने आने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
फिलहाल चोरी हुए सामान की पूरी जानकारी सामने आना बाकी है। चोरों का सुराग लगाने और वारदात से जुड़े तथ्यों का पता लगाने के लिए पुलिस की जांच से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ