Khulasa Online
Breaking
• बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

चामुण्डा माता मंदिर में चोरी का प्रकरण, एक महिला सहित दो शातिर नकबजन चढ़े पुलिस के हत्थे

rk
7 hours ago
चामुण्डा माता मंदिर में चोरी का प्रकरण, एक महिला सहित दो शातिर नकबजन चढ़े पुलिस के हत्थे

खुलासा न्यूज,बीकानेर। माता जी मंदिर में चोरी के प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में गजनेर पुलिस थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह की टीम ने की है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अजीम व काली उर्फ संतरो को गिरफ्तार किया है। 


यह है मामला- 24 अक्टूबर 2025 को परिवादी आसकरण ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि अलसुबह उसे जानकारी मिली कि नाईयों की बस्ती मेघासर लिंक रोड़ पर स्थित चामुण्डा माता मंदिर में चोरी हो गयी है। परिवादी ने बताया कि मंदिर में जाकर देखा तो मुख्य द्वार, निज मंदिर, दान पात्र के ताले टूटे हुए मिले।

निज मंदिर में मूर्ति पर चढ़े नो चांदी के छत्र करीब पांच किलो के, मूर्ति के गले में पहना हुआ सोने का लॉकेट, चांदी के बर्तन, अष्टधातु से बने लड्डू गोपाल सहित पांच-छह लाख रूपए गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

 


पुलिस कार्रवाई- प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने थानास्तर पर पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने जांच करते हुए प्रकरण में वांछित हरियाणा के रहने वाले अजीत सिंह पुत्र ओमप्रकाश, महेन्द्रगढ़ हरियाणा की रहने वाली काली उर्फ संतरो को दस्तयाब किया। जिनसे पुछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। इस पूरे प्रकरण में पूर्व में तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

पुलिस के अनुसार अजीत सिंह के खिलाफ पूर्व में चोरी, नकबजनी के 15 मुकदमें अलग-अलग थानों में दर्ज है। वहीं काली उर्फ संतरो के खिलाफ 24 प्रकरण दर्ज है। फिलहाल दोनो को रिमांड पर लिया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में ओमप्रकाश, हरवीर सिंह, जयप्रकाश, मनोजा शािमल रहीं। 

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: