Khulasa Online
Breaking
• टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में इतने प्रतिशत होंगी महिलाएं, संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू • आईपीएल मैच के दौरान गंभीर हादसा : इस खिलाड़ी के सिर में लगी चोट, एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया • पेटीएम पेमेंट्स बैंक बंद: RBI ने लाइसेंस किया रद्द, जानिए आपके पैसे का क्या होगा • पश्चिम एशिया संकट : ट्रंप ने जोन्स एक्ट की छूट को इतने दिनों के लिए बढ़ाया; तेल बाजार में स्थिरता की कोशिश • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में इतने प्रतिशत होंगी महिलाएं, संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू • आईपीएल मैच के दौरान गंभीर हादसा : इस खिलाड़ी के सिर में लगी चोट, एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया • पेटीएम पेमेंट्स बैंक बंद: RBI ने लाइसेंस किया रद्द, जानिए आपके पैसे का क्या होगा • पश्चिम एशिया संकट : ट्रंप ने जोन्स एक्ट की छूट को इतने दिनों के लिए बढ़ाया; तेल बाजार में स्थिरता की कोशिश

शहर के इस भाजपा नेता के घर चोरी, बेटे की शादी के कार्यक्रम में वयस्त था परिवार

rk
2 months ago
शहर के इस भाजपा नेता के घर चोरी, बेटे की शादी के कार्यक्रम में वयस्त था परिवार

शहर के इस भाजपा नेता के घर चोरी, बेटे की शादी के कार्यक्रम में वयस्त था परिवार 
श्रीगंगानगर। भाजपा नेता के घर चोरी हो गई। भाजपा नेता बेटे की शादी में व्यस्त थे। पूरा परिवार रिसोर्ट में शादी के कार्यक्रम में गया हुआ था। पीछे से सूने मकान में चोर घुस गए। चोर लाखों के गहने और कैश ले गए। मकान में एक रॉड पड़ी मिली। सीसीटीवी में 2 नकाबपोश घर में घूमते दिखेथ। वारदात शहर के कोतवाली थाना इलाके की विनोबा बस्ती में नगर परिषद के पूर्व उपसभापति महेश गुप्ता के घर हुई। भाजपा नेता महेश गुप्ता ने बताया-मैं पूरे परिवार के साथ बेटे की शादी के कार्यक्रम में रजवाड़ा पैलेस में व्यस्त था। सुबह करीब 8:30 बजे पड़ोसी ने मेरे घर के टूटे ताले देखकर मुझे सूचना दी। मैं तुरंत घर पहुंचा। चोर घर की अलमारी से मेरे, मेरी पत्नी और बेटी के 20 तोला सोने के गहने और डेढ़ लाख कैश ले गए। चोरी की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। 

महेश गुप्ता ने बताया- सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश युवक लोहे की रॉड लेकर घर में घुसते दिखाई दे रहे हैं। चोर सीढ़ियों से पहली मंजिल पर चढ़े थे। अलमारी में आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी थी लेकिन चोर उन्हें छोड़ गए। घर में रखे मोबाइल फोन भी सुरक्षित हैं। घर में लोहे की रॉड से ताले तोड़े गए। ऊपर के कमरे और लॉबी में रॉड पड़ी मिली। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे का वाई-फाई डोंगल भी तोड़ दिया। गुप्ता ने बताया- बहू के लिए जो सोने के गहने बनवाए थे, उन्हें हम रजवाड़ा पैलेस लेकर गए थे, इसलिए ये गहने बच गए।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: