बीकानेर: भोमियाजी मंदिर में चोरी, चांदी का छत्र ले उड़े अज्ञात चोर, मामला दर्ज
बीकानेर: भोमियाजी मंदिर में चोरी, चांदी का छत्र ले उड़े अज्ञात चोर, मामला दर्ज
बीकानेर। सेरूणा थाना क्षेत्र के कोटासर गांव स्थित भोमियाजी मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर में रखा चांदी का छत्र चोरी कर ले गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, कोटासर निवासी हरदास पुत्र चतरदास स्वामी ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि 13 नवंबर को दोपहर करीब 1 बजे से शाम 4 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने गांव के भोमियाजी मंदिर में रखा चांदी का छत्र चोरी कर लिया।
रिपोर्ट के आधार पर सेरूणा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई विनोद को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अज्ञात चोर की तलाश में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ