युवक के कपडे मिले नहर के किनारेख् सुसाइड नोट में तीन लोग सहित पुलिसकर्मी पर लगाया गंभीर आरोप
युवक के कपडे मिले नहर के किनारेख् सुसाइड नोट में तीन लोग सहित पुलिसकर्मी पर लगाया गंभीर आरोप
छतरगढ़। इंदिरा गांधी मुख्य नहर की 560 आरडी पर एक युवक के कपड़े और पैरों में पहनने वाली जूतियां मिलने से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। सूचना मिलने पर छतरगढ़ पुलिस थाना अधिकारी नवनीत सिंह और एएसआई रामचरण मीणा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर मिले कपड़ों की तलाशी के दौरान शर्ट की जेब से एक कथित सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में मालचंद पुत्र पेमाराम, निवासी रिडमलसर सिपाहियान का नाम लिखा बताया जा रहा है।
जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कथित सुसाइड नोट में मालचंद ने लिखा है कि वह परेशान होकर पानी में जान दे रहा है। नोट में एक पुलिसकर्मी और कथित भू-माफिया पर परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। नोट में जमीन विवाद का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया है कि वह भूमाफिया के द्वारा जमीन से 3,000 ईंटें और सीमेंट के पांच थैले चोरी होने को लेकर उसके खिलाफ झूठा आरोप लगाया गया।
पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों पर लगाए आरोप
कथित सुसाइड नोट में विनोद कुमार, बीकानेर जय नारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाने सहित विजय कुमार और पहलाद राम के नाम लिखे होने की जानकारी सामने आई है। नोट के अनुसार, जमीन विवाद से जुड़े मामले मे जय नारायण व्यास कॉलोनीथाना के विनोद कुमार द्वारा जेल भेजने और सात साल तक जेल में रखने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
नोट में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित जमीन विवाद के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट से स्थगन आदेश (स्टे) मिला हुआ है। आरोप है कि संबंधित पुलिसकर्मी ने हाईकोर्ट के आदेश को नहीं मानने की बात कही गई है
फिलहाल नहर किनारे कपड़े और जूतियां मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सबसे अहम सवाल यह है कि मालचंद कहां है और क्या वह नहर में कूदा है। युवक के संबंध में किसी आधिकारिक पुष्टि की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ