Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

उधार रुपये नहीं देने से युवक हुआ नाराज और महिला से की मारपीट, आरोपी पहले आरोपी जेल जा चुका है

rk
2 months ago
उधार रुपये नहीं देने से युवक हुआ नाराज और महिला से की मारपीट, आरोपी पहले आरोपी जेल जा चुका है


उधार रुपये नहीं देने से युवक हुआ नाराज और महिला से की मारपीट, आरोपी पहले आरोपी जेल जा चुका है
बीकानेर।  महाजन समीपवर्ती जैतपुर रुपए नहीं देने से नाराज युवक ने महिला के साथ मारपीट का मामला महाजन थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महाजन पुलिस से मिली जानकारी के मूताबिक जैतपुर निवासी सुनीता पत्नी राजेश कुमार ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि मंगलवार सायं को वह परिवार सहित घर के आंगन में बैठी हुई थी। इसी समय उसके देवर पवन कुमार का लडक़ा रूपेंद्र कुमार उर्फ रूपा घर आया।
युवक ने उससे तीन हजार रुपये उधार लेने की मांग की। उसने रुपये देने से मना कर दिया। जिससे युवक नाराज होकर चला गया। कुछ समय बाद युवक लाठी लेकर आया और परिवादी महिला के सिर पर लाठी से वार कर दिया। लोगों को देखकर युवक ने परिवादी को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
परिजनों ने घायल महिला को जैतपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। महिला ने परिवाद में बताया कि युवक से जान का खतरा है। पुलिस ने परिवादी महिला की रिपोर्ट के आधार मामला दर्ज कर लिया हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
कुछ दिन पूर्व जेल से जमानत पर आया आरोपी
परिवाद में बताया कि युवक करीब दो माह पहले हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार हुआ था। एक माह जेल में रहने के बाद कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया। युवक आपराधिक प्रवर्ति का बताया जा रहा है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: