अचानक मौसम पलटा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
बीकानेर। सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे अचानक मौसम पलट गया है। तेज धूप के बाद बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई है। सुबह से तेज गर्मी का एहसास लोगों ने किया और मौसम बदलने से क्षेत्रवासियों ने गर्मी से राहत महसूस की है। कृषि मंडी में खुले में पड़ा अनाज भी भीगने लगा तो व्यापारी व किसानों ने दौड़ कर उसे ढकने के प्रयास भी किए। गांव बेनीसर में तेज हवाओं के साथ ओले गिरे। हवाओं से पेड़ टूटे व टीनशेड व छपरे उड़ गए, ग्रामीणों ने तेज हवाओं से नुकसान की आशंका जताई। वहीं गांव हेमासर में भी बरसात के साथ ओले गिरे।
बात देवें मौसम विभाग ने बरसात का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बीकानेर, चूरू, सीकर, नागौर, श्रीगंगानगर जिलों और आस पास के क्षेत्रों में मेघगर्जना के साथ बूंदाबांदी/हल्की वर्षा और कहीं कहीं धूलभरी तेज हवाएं चलने की संभावना का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने मेघगर्जना के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेने, पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने की हिदायत भी दी है। वहीं विभागी चेतावनी के उलट श्रीडूंगरगढ़ अचंल में ओले भी गिरे है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ