Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: बदल रहा मौसम का मिजाज, बीकानेर में तापमान में गिरावट, जानें अगले 7 दिन का मौसम

Bansal
5 hours ago
बीकानेर: बदल रहा मौसम का मिजाज, बीकानेर में तापमान में गिरावट, जानें अगले 7 दिन का मौसम

 बीकानेर: बदल रहा मौसम का मिजाज, बीकानेर में तापमान में गिरावट, जानें अगले 7 दिन का मौसम


 बीकानेर। राजस्थान में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने प्रदेश में ठंड का असर बढ़ाना शुरू कर दिया है। खासकर शेखावाटी क्षेत्र में सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं, सीकर में भी रात का पारा 11.4 डिग्री दर्ज किया गया। हैरानी की बात यह है कि फतेहपुर ही नहीं, सीकर में भी माउंट आबू के मुकाबले ज्यादा ठंड दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। चित्तौड़गढ़ जिले में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी प्रदेश में एक तरफ रातें सर्द हो रही हैं, तो दूसरी तरफ दोपहर में गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले सात दिन के लिए प्रदेश में मौसम साफ रहने और बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में बदलाव देखने को मिला। सीकर में रात के तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जैसलमेर में 2.8 डिग्री और अजमेर में 2.2 डिग्री की वृद्धि हुई। राजधानी जयपुर में भी न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री और जोधपुर में 1.4 डिग्री बढ़ा। इसके विपरीत उदयपुर में रात का तापमान 2 डिग्री गिर गया। बीकानेर में 1.6 डिग्री और श्रीगंगानगर में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

राजस्थान में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले एक सप्ताह तक राजस्थान में बारिश की कोई संभावना नहीं है। किसी नए मौसमी सिस्टम का प्रभाव भी नजर नहीं आ रहा है। उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण आगामी दिनों में रात के तापमान में और गिरावट होने के आसार हैं। इससे सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ सकती है। हालांकि, दिन में आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: