Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

विजयवर्गीय वैश्य महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया लहरिया उत्सव पारंपरिक गीतों पर थिरकी  महिलाएं

Solar 2
1 month ago
विजयवर्गीय वैश्य महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया लहरिया उत्सव पारंपरिक गीतों पर थिरकी  महिलाएं


विजयवर्गीय वैश्य महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया लहरिया उत्सव पारंपरिक गीतों पर थिरकी  महिलाएं 
बीकानेर! स्थानीय विजयवर्गीय वैश्य महिला मंडल की ओर से दिनांक 4 बीकानेर।  अगस्त 26 को उत्सव गार्डन  एवं रेस्टोरेंट में पारंपरिक लहरिया उत्सव का शानदार आयोजन किया गया जिसमें महिला मंडल की सभी सदस्यों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया द्य सावन के सुहाने मौसम में आयोजित इस कार्यक्रम में मंडल की सभी सदस्य  महिलाएं लहरिया परिधानों में सज धज कर शामिल हुई, जिससे पूरा माहौल सतरंगी छटा से  सराबोर हो उठा द कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला मंडल अध्यक्ष पूजा नरेश विजयवर्गीय ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया द्य उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजन हमारे संस्कृति को जीवंत रखते हैं और आपसी भाईचारे व सौहार्द को बढ़ावा देते हैं मंडल की सचिव ज्योति निलेश विजय व सदस्य सुमन किशन गांधी ने मंच का संचालन करते हुए विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं करवाई लहरिया क्विन सावन सखी खेल में मेघा अंकित विजय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसे गीता ललित गांधी व मंडल अध्यक्ष पूजा नरेश विजयवर्गीय द्वारा  पुरस्कार प्रदान किया गया द्य इस अवसर पर मंडल की वरिष्ठ सदस्य गीता ललित गांधी ने अपने संबोधन में युवा पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा दी द्य कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेखा गांधी  ने कहा की महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने मे मंडल विशेष कार्य कर रहा है उन्होंने कहा के आधुनिकता के इस नए दौर मे नई पीढ़ी को अपनी लोक परंपराओं, तीज त्योहार, पारंपरिक परिधानों से जोड़े रखना संगठन का मुख्य उद्देश्य हैद्य  उत्सव के दौरान महिलाओं ने  सावन  के लोकगीतों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी द्य  कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक भोज में सावन के व्यंजनों का आनंद लिया

Solar 4
Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: