Khulasa Online
TM Jewellers
jagran
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बारात लेकर जा रही अचानक बेकाबू होकर नहर में गिरी, एक की मौत, तीन अन्य लापता

Bansal sadi
6 months ago
बारात लेकर जा रही अचानक बेकाबू होकर नहर में गिरी, एक की मौत, तीन अन्य लापता


बारात लेकर जा रही अचानक बेकाबू होकर नहर में गिरी, एक की मौत, तीन अन्य लापता
चूरू। हनुमानगढ़ के भिरानी थाना क्षेत्र के अजीतपुरा में बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। हादसे में बोलेरो सवार एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन युवक लापता हो गए। वहीं, एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया है। बोलेरो सवार सभी बारात में शामिल होने के लिए सागड़ा (भिरानी, हनुमानगढ़) जा रहे थे, सभी दूल्हे के दोस्त थे।
भिरानी थाना सीआई लखवीर सिंह ने बताया- घटना शुक्रवार रात 9 बजे की है। गाड़ी के अंदर पांच लोग सवार थे। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने एक युवक को बाहर निकाल लिया। जिसकी पहचान अनुराग (19) निवासी कानावासी, सादुलपुर के रूप में हुई। वहीं रात 10 बजे क्रेन की मदद से बोलेरो को बाहर निकाला। जिसमें एक युवक का शव मिला। वहीं, लापता युवकों की तलाश के लिए शनिवार सुबह करीब 9 बजे से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। बोलेरो सवार एक युवक को बचा लिया गया। इसके बाद क्रेन की मदद से बोलेरो को बाहर निकाला
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। बोलेरो सवार एक युवक को बचा लिया गया। इसके बाद क्रेन की मदद से बोलेरो को बाहर निकाला
भिरानी सरपंच रामनिवास ने बताया- ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि नहर में गाड़ी गिर गई है। जिसके बाद जेसीबी बुलाकर गाड़ी को बाहर निकाला व प्रशासन को सूचना दी।
दोस्त की बारात में सागड़ा जा रहे थे
भिरानी एसएचओ लखवीर सिंह ने बताया- कानावासी निवासी कुलदीप सिंह पुत्र विजय सिंह की 20 फरवरी को शादी थी। बारात कानावासी से सागड़ा जा रही थी। बारात में शामिल होने के लिए कानावासी निवासी आशीष चबरवाल और अनुराग पुत्र मुकेश, बेजवा के मुकेश पुत्र नेतराम, अमित पुत्र भीमाराम और आशीष पुत्र रघुवीर निकले थे।
अजीतपुरा के पास नहर में गिरी बोलेरो
पांचों युवक बोलेरो में थे। बारात में जाते समय अजीतपुरा के पास बोलेरो अनियंत्रित हो गई और रसलाना वितरिका नहर में जा गिरी। तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
एक को बचाया, एक डूबा और तीन लापता
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए अनुराग को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि आशीष की डूबने से मौत हो गई। वहीं, बेजवा निवासी मुकेश, अमित और आशीष पुत्र रघुवीर लापता हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। आपदा विभाग से गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है। जो रसलाना वितरिका में तीनों की तलाश कर रहे हैं।
गोताखोर सतपाल ने बताया- दोपहर तक घटनास्थल से 5 किमी का एरिया कवर कर लिया, तीनों का पता नहीं चला है। बहाव के हिसाब से तीनों की बॉडी शायद आगे निकल गई है। फिलहाल, सर्च जारी है।
गोताखोरों की टीम में शहजाद खान, सतपाल सिंह, किस्मत अली, जुगल किशोर, मनोज और चरण सिंह शामिल है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: