Khulasa Online
Breaking
• टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में इतने प्रतिशत होंगी महिलाएं, संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू • आईपीएल मैच के दौरान गंभीर हादसा : इस खिलाड़ी के सिर में लगी चोट, एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया • पेटीएम पेमेंट्स बैंक बंद: RBI ने लाइसेंस किया रद्द, जानिए आपके पैसे का क्या होगा • पश्चिम एशिया संकट : ट्रंप ने जोन्स एक्ट की छूट को इतने दिनों के लिए बढ़ाया; तेल बाजार में स्थिरता की कोशिश • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में इतने प्रतिशत होंगी महिलाएं, संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू • आईपीएल मैच के दौरान गंभीर हादसा : इस खिलाड़ी के सिर में लगी चोट, एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया • पेटीएम पेमेंट्स बैंक बंद: RBI ने लाइसेंस किया रद्द, जानिए आपके पैसे का क्या होगा • पश्चिम एशिया संकट : ट्रंप ने जोन्स एक्ट की छूट को इतने दिनों के लिए बढ़ाया; तेल बाजार में स्थिरता की कोशिश
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर में यहां रात के अंधेरे में लहराया तिरंगा, शहीद के भाई ने की शिकायत तो....

rk
3 months ago
बीकानेर में यहां रात के अंधेरे में लहराया तिरंगा, शहीद के भाई ने की शिकायत तो....

बीकानेर में यहां रात के अंधेरे में लहराया तिरंगा, शहीद के भाई ने की शिकायत तो....

बीकानेर के वेटरनरी युनिवर्सिटी के बाहर रात के अंधेरे में तिरंगा लहरा दिया गया। इसके बाद शहीद के भाई ने इसकी शिकायत कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास से कर दी। व्यास ने इसे गंभीरता से लिया और कुछ ही देर में तिरंगा वापस उतरवाने का आश्वासन भी दिया, जिसके बाद तिरंगे को वापस उतारा गया। दरअसल, रात के समय तिरंगा तभी लहराया जा सकता है, जब उस पर समुचित प्रकाश व्यवस्था की गई हो।

शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के भाई और राष्ट्रीय शहीद सम्मान समिति के संस्थापक सीताराम सिहाग ने बताया कि वेटरनरी युनिवर्सिटी के बाहर फिर से तिरंगा लहराया गया है। इस तिरंगे को लगाने से पहले वेटरनरी युनिवर्सिटी को लाइट्स को ठीक करवाना था। बिना लाइट्स को ठीक करवाए यहां पर तिरंगा लहरा दिया गया। दिन के उजाले में तो इस तरह तिरंगा लहराया जा सकता है, लेकिन रात के अंधेरे में नहीं लहराया जा सकता।

सिहाग ने इसकी शिकायत पहले युनिवर्सिटी के डीन से की, लेकिन उनसे संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कुलगुरु को शिकायत दर्ज करवाई गई। कुलगुरु ने इसे गंभीरता से लिया और तुरंत अधिकारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। आनन फानन में कुछ ही देर में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि रात के समय तिरंगे को वापस नीचे उतारा जाए।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: