विभिन्न मांगो को लेकर व्यापार मंडल आया आगे, सब्जी मंडी, अंडरपास सहित अनेक मांगो को लेकर सौंप ज्ञापन
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में मण्डल से जुडे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्टर से वार्ता कर ज्ञापन सौंपा। जिसमें व्यापार एवं उद्योग से जुडी हुई विभिन्न समस्याओं का निराकरण शीघ्र करने की मांग उठाई। इस अवसर पर जुगल राठी ने बताया कि मण्डल से जुडी हुई विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों व व्यापार मण्डल के सदस्यों ने आज जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा
जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की। सचिव संजय जैन सांड व भंवर सिंह राजपुरोहित ने कोट गेट क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी का स्थानांतरण करने व उसके लिए स्थायी एवं विस्तृत स्थान पर भूखंड आवंटित करने की मांग रखी क्योकि वर्तमान में अत्यंत अव्यवस्थित, असुरक्षित एवं जनसंख्या के दबाव के कारण पूरी तरह अनुपयुक्त हो चुकी है। यह समस्या अब केवल असुविधा का विषय नहीं रह गई है, बल्कि आमजन की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं व्यवस्थित व्यापार के लिए गंभीर चुनौती बन गई है। वर्तमान सब्जी मंडी में प्रतिदिन हजारों नागरिक, विशेषकर महिलाएं एवं वृद्धजन, खरीदारी हेतु आते हैं। किंतु सीमित क्षेत्रफल, अनियोजित ढांचा एवं अत्यधिक भीड़ के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उपाध्यक्ष वेद प्रकाष अग्रवाल व सह- सचिव प्रेम रतन जोषी ने राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत कोटगेट एवं सांखला रेलवे फाटक अंडरपास/अंडरब्रिज कार्य को जनहित में अविलंब प्रारम्भ करवाने तथा आमजन व व्यापारिक हितों की सुरक्षा हेतु आवश्यक निर्देश जारी करने बाबत मांग की। कोटगेट एवं सांखला रेलवे फाटक दोनों का कार्य एक साथ प्रारम्भ नहीं किया जाए, बल्कि चरणबद्ध तरीके से एक-एक फाटक का कार्य किया जाए, जिससे पूरे शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। निर्माण कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व संबंधित विभाग द्वारा सम्पूर्ण परियोजना का नक्शा, कार्य योजना एवं यातायात प्रबंधन की रूपरेखा को उपलब्ध करवाई जाए। निर्माण कार्य की स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की जाए तथा आमजन को यह जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध करवाई जाए कि कार्य कितने समय में पूर्ण होगा।
व्यापार मंडल, प्रशासन, पुलिस एवं संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक आयोजित कर वैकल्पिक यातायात मार्ग पूर्व निर्धारित किए जाएं, ताकि व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित न हों तथा आम नागरिकों एवं ग्राहकों को न्यूनतम परेशानी हो। बरसात के मौसम में अंडरपास क्षेत्रों में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न होने की संभावना रहती है। अत: वर्षा जल निकासी, पम्पिंग व्यवस्था एवं पानी के जमाव को तत्काल रिक्त करने हेतु क्या स्थायी व्यवस्था रहेगी, इसका भी विस्तृत खुलासा सार्वजनिक रूप से किया जाए। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, संकेतक बोर्ड एवं आपातकालीन मार्गों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि दुर्घटनाओं एवं अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।
सह-सचिव ईमरान राठौड़ व साजिद सुलेमानी ने बीकानेर शहर की पेयजल वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आमजन, व्यापारी, होटल व्यवसायी एवं फैक्ट्री संचालकों की समस्याओं के निवारण हेतु मांग रखी। उन्होंने बताया कि पिछले 4 वर्षों से प्रक्रियाधीन व अधूरे पड़े पेयजल आपूर्ति एवं टंकी निर्माण कार्यों की विशेष समीक्षा करवाकर इन्हें समय-सीमा में पूर्ण करवाया जाएय साथ ही, जो टंकियां पूरी तरह बनकर तैयार खड़ी हैं, उन्हें जनहित में अविलंब शुरू कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।
वरिष्ठ सदस्य जनक प्रकाष हर्ष व हरिओम पुरोहित ने बाजार क्षेत्रों में टॉयलेट ब्लॉक्स का निर्माण पूर्ण करवाने, सार्वजनिक स्वच्छता एवं सड़कों पर जल भराव की समस्या के निवारण की मांग रखी। विषेष आमंत्रित सदस्य रतन लाल सोमनी ने व्यापारिक क्षेत्रों में पुरूष व महिला शौचलयों के निर्माण व निर्मित शौचालओं के शीघ्र प्रारम्भ करने की मांग रखी। जिस पर जिला कलक्टर ने सभी ज्ञापन को सम्बन्धित विभागों को भेजकर त्वरित निस्तारित करने के निर्देष दिए। साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग व नगर निगम बीकानेर के अधिकारियों को व्यापार मण्डल के साथ वार्ता करने को कहा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ