Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

rk
2 weeks ago
खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम 

बीकानेर। बीकानेर के रेल नेटवर्क को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लालगढ़–बीकानेर रेलखंड के शीघ्र दोहरीकरण का ऐलान किया है। रविवार को योग दिवस के अवसर पर आयोजित लालगढ़–साबरमती एक्सप्रेस के शुभारंभ समारोह में उन्होंने कहा कि लगभग 278.63 करोड़ रुपए की लागत से 11.08 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण रेलखंड का दोहरीकरण किया जाएगा। परियोजना में बीकानेर ईस्ट, बीकानेर और लालगढ़ स्टेशन शामिल होंगे। रेल मंत्री ने कहा कि भले ही यह रेलखंड दूरी में छोटा है, लेकिन परिचालन और यातायात की दृष्टि से इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्तमान में बीकानेर मंडल की अधिकांश रेल सेवाएं लालगढ़, बीकानेर और बीकानेर ईस्ट के बीच से होकर गुजरती हैं। ऐसे में एकल लाइन होने के कारण कई बार ट्रेनों के संचालन में बाधा आती है और रैक मूवमेंट भी प्रभावित होता है।

दोहरीकरण परियोजना पूरी होने के बाद इस रेलखंड की लाइन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे ट्रेनों की समयबद्धता सुधरेगी, क्रॉसिंग और सिग्नल वेटिंग का समय कम होगा तथा मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों का संचालन अधिक तेज और सुरक्षित हो सकेगा। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि भविष्य में बीकानेर से संचालित होने वाली नई रेल सेवाओं और बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।

छोटा रेलखंड, लेकिन शहर की धड़कन लालगढ़–बीकानेर रेलखंड को रेलवे परिचालन का बॉटलनेक पॉइंट माना जाता है। बीकानेर मंडल से चलने वाली अधिकांश लंबी दूरी की ट्रेनों, कोचिंग रैक और मालगाड़ियों को इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है। रेलवे विशेषज्ञों के अनुसार बीकानेर में लगातार बढ़ रही रेल सेवाओं, स्टेशन पुनर्विकास और प्रस्तावित नई ट्रेनों को देखते हुए यह दोहरीकरण लंबे समय से जरूरी माना जा रहा था।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: