Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!

राजस्थान में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बीकानेर में पारा 43°C के पार

rk
1 month ago
राजस्थान में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बीकानेर में पारा 43°C के पार
राजस्थान में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बीकानेर में पारा 43°C के पार
 
बीकानेर। राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। बीकानेर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 26 अप्रैल को तापमान 42 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के साथ लू चलने की चेतावनी जारी की है।
 
गर्मी के चलते दोपहर के समय शहर में सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। हालात को देखते हुए बीकानेर सहित कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। साथ ही वन्यजीवों के लिए भी प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
 
तापमान 43 डिग्री तक पहुंचा
बीकानेर में इस समय अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।  ऐसे में दोपहर एक बजे के बाद स्कूल छुट्टी होने पर बच्चों को तेज धूप में घर लौटना पड़ता है, जिससे उनकी सेहत पर असर पड़ रहा है। अस्पतालों में भी बीमार बच्चों की संख्या बढ़ने लगी है।
 
स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर निशांत जैन ने शिक्षा विभाग से प्रस्ताव मंगवाए, जिसके आधार पर स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक कर दिया गया है। अब स्कूल केवल चार घंटे ही संचालित होंगे।
 
दो पारी वाले स्कूलों की बढ़ी परेशानी
दो पारी में चलने वाले स्कूलों के लिए यह बदलाव चुनौती बन सकता है, क्योंकि उनकी दूसरी पारी का समय दोपहर 12:30 बजे से शुरू होता है। ऐसे में सभी कक्षाओं को सुबह एक साथ संचालित करना स्कूल प्रबंधन के लिए कठिन हो सकता है।
 
पारा और चढ़ने की आशंका
फिलहाल तापमान 43 डिग्री तक पहुंच चुका है, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में इसके 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। इस बार सामान्य दिनों की तुलना में हीटवेव के अधिक दिन रहने की आशंका है। राजस्थान में भीषण गर्मी का टॉर्चर ! बीकानेर में पारा पहुंचा 43 °C पर
 
 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: