Khulasa Online
TM Jewellers
jagran
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

तीन दिवसीय मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन, भक्तिमय माहौल में हुआ सम्पन्न

Bansal sadi
3 months ago
तीन दिवसीय मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन, भक्तिमय माहौल में हुआ सम्पन्न

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  सोमेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ शिव परिवार, राधा-कृष्ण व लक्ष्मीनारायण की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना की गई। इसके पश्चात आयोजित विशाल महाप्रसादी में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।


महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर पूर्णत: भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में पहुंचना प्रारम्भ हो गया था। आचार्यों एवं विद्वान पंडितों के सान्निध्य में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, हवन, पूजन एवं मंत्रोच्चार सम्पन्न हुए। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पूरे वातावरण में "हर-हर महादेव, राधे-राधे एवं धार्मिक जयघोष गूंज उठे।

 


तीन दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ, नगर भ्रमण, महाप्रसादी एवं विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। क्षेत्र सहित आसपास के गांवों एवं शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आयोजन में भाग लिया। महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस भव्य आयोजन में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुमेश शर्मा ने आए हुए सभी संतों का माल्यार्पण कर साधुवाद किया व साथ ही साथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों सुब्रत पांडेय, भारत गुवालानी, अरुण  कुमार सोलंकी, हरीश स्वामी, गोविंद पारीक, राजीव मित्तल, पवन मोदी, राजेश गोयल, मनोज शर्मा एवं नरेंद्र शर्मा ने भंडारे में पधारे हुए सभी भक्तजनों को पालसिए वितरित कर धन्यवाद दिया । इस आयोजन में मंदिर समिति की मातृ शक्ति ने भी अपनी पूर्ण भागीदारी निभाई । जिसमें भारती गुवालानी, कमला पडि़हार, अंजली मित्तल, शशि पांडेय, अनुसुइया, सरिता, सावित्री व जयश्री शामिल रही ।सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं, भामाशाहों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग एवं समर्पण से यह धार्मिक आयोजन ऐतिहासिक एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में आध्यात्मिक एवं धार्मिक वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने आयोजन को अविस्मरणीय बताया। अंत में महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का विधिवत समापन हुआ।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #rajasthan
Share: