Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

गजब चोरों के हौसले हुए बुलंद, शिक्षा के मंदिर भी सुरक्षित नहीं स्कूल का ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गये

rk
2 months ago
गजब चोरों के हौसले हुए बुलंद, शिक्षा के मंदिर भी सुरक्षित नहीं स्कूल का ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गये


गजब चोरों के हौसले हुए बुलंद, शिक्षा के मंदिर भी सुरक्षित नहीं स्कूल का ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गये
 बीकानेर।  बज्जू क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों के बीच अब शिक्षा के मंदिर भी सुरक्षित नहीं रहे हैं। ग्राम पंचायत बांगड़सर में बीती रात अज्ञात चोरों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय का ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया, जिससे इलाके में हडक़ंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बांगड़सर लिफ्ट की 10 आरडी पर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में लगे बिजली ट्रांसफार्मर को चोर रात के अंधेरे में उखाडक़र ले गए। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि ट्रांसफार्मर खोलने के दौरान उपयोग में लिए गए औजार और अन्य सामान मौके पर ही छोडक़र फरार हो गए। घटना से साफ है कि चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्हें किसी प्रकार का डर नहीं था।घटना की सूचना मिलते ही गांव के युवा सुखदेव जाजड़ा ने प्रशासन को अवगत कराया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ सकता है।इस चोरी की घटना के बाद विद्यालय की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे पढऩे आने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के इस दौर में बिजली नहीं होने से हालात और अधिक गंभीर हो गए हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से बांगड़सर क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: