चोरी की बोलेरो में चोरी का माल किया था पार,जांच में खुलासा,पुलिस ने आरोपियों से जब्त की थी बोलेरो
चोरी की बोलेरो में चोरी का माल किया था पार,जांच में खुलासा,पुलिस ने आरोपियों से जब्त की थी बोलेरो
महेश देरासरी
बीकानेर। महाजन महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में एक अप्रेल को एमईएस कॉन्ट्रेक्टर के स्टोर से हुई सामान की चोरी के मामले में पुलिस ने एक और खुलासा किया है। चोरी के आरोपियों के कब्जे से वारदात में शामिल बोलेरो गाड़ी भी चोरी की निकली है।
फायरिंग रेंज से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन दिन पहले आरोपियों की पहचान कर चार युवकों को दबोचा था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने गोमावाली क्षेत्र के संदीप बिश्नोई नामक युवक के भी वारदात में शामिल होने की बात कही व चोरी का सामान भी संदीप बिश्नोई को बेचने का बताया था। गुरुवार को पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद करते हुए आरोपी संदीप बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की वारदात में शामिल बोलेरो गाड़ी भी जब्त की थी। महाजन थाना प्रभारी भजनलाल लावा ने बताया कि जांच पड़ताल करने पर यह गाड़ी करीब चार महीने पहले आरोपियों ने पीबीएम अस्पताल से चोरी की थी। चोरी के बाद से यह गाड़ी पूगल थाना क्षेत्र के फलांवाली निवासी सेतुसिंह व श्योनाथपुरा निवासी खेत्रपाल गोदारा के पास ही थी। गाड़ी के बारे में से पूछताछ करने पर आरोपियों ने यह न गाड़ी तीन चार माह पहले पीबीएम अस्पताल से चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि फायरिंग रेंज से हुई चोरी के मामले में सभी पांचों आरोपी पकड़े जा चुके है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ