Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर!

बीकानेर संभाग कार्यालय में राज्य मंत्री दिखे चाय बनाते और झालमुरी खिलाते

rk
2 weeks ago
बीकानेर संभाग कार्यालय में राज्य मंत्री दिखे चाय बनाते और झालमुरी खिलाते

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय, बीकानेर में बुधवार को राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य में 'चाय पर चर्चा और संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने की। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद करते हुए संगठन की मजबूती और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।

Image

जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अरुण चतुर्वेदी ने पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत और वहां के संघर्षपूर्ण संगठनात्मक अनुभवों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी यदि कार्यकर्ता समर्पण और मेहनत के साथ कार्य करें तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है। उनके अनुभवों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि अरुण चतुर्वेदी ने स्वयं झारमुड़ी तैयार कर कार्यकर्ताओं को वितरित की तथा अपने हाथों से चाय बनाकर सभी का आत्मीय स्वागत किया। उनके इस सरल और अपनत्व भरे व्यवहार ने कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से प्रभावित किया।

 


मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि संवाद कार्यक्रम में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, राजेंद्र पवार, कौशल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, मोतीलाल हर्ष, दीपक पारीक, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, सोनलाल प्रजापत, जिला मंत्री विनोद करोल, तरुण स्वामी, अनु सुथार, सुषमा बिस्सा, मुकेश ओझा, अजय खत्री सहित शहर के सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #rajasthan
Share: