श्रीगंगानगर-पुरी-श्रीगंगानगर रेलसेवा इस- इस दिन आंशिक रद्द रहेगी
श्रीगंगानगर-पुरी-श्रीगंगानगर रेलसेवा इस- इस दिन आंशिक रद्द रहेगी
बीकानेर। पूर्वी तटीय रेलवे द्वारा खुर्दा रोड मण्डल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म नं. 5 व 6 का अपग्रेडेशन कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु श्रीगंगानगर-पुरी-श्रीगंगानगर रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 20471, श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 30.08.2026, 06.09.2026, 13.09.2026, 20.09.2026, 27.09.2026, 04.10.2026, 11.10.2026 एवं 18.10.2026 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह मालतीपाटपुर स्टेशन तक संचालित होगी। अर्थात् मालतीपाटपुर-पुरी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20472, पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 26.08.2026, 02.09.2026, 09.09.2026, 16.09.2026, 23.09.2026, 30.09.2026, 07.10.2026 व 14.10.2026 को पुरी के स्थान पर मालतीपाटपुर से संचालित होगी। अर्थात पुरी-मालतीपाटपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ