Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बुवाई की गई फसल को ट्रैक्टर से नष्ट करने व विरोध करने पर मारपीट कर निकाली जातिसूचक गालियां

rk
3 weeks ago
बुवाई की गई फसल को ट्रैक्टर से नष्ट करने व विरोध करने पर मारपीट कर निकाली जातिसूचक गालियां


बुवाई की गई फसल को ट्रैक्टर से नष्ट करने व विरोध करने पर मारपीट कर निकाली जातिसूचक गालियां
बीकानेर।  महाजन थाना क्षेत्र के मोहकमपुरा गांव में बुवाई की गई फसल को ट्रैक्टर से नष्ट करने और विरोध करने पर मारपीट और जातिसूचक गालियां देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है।
महाजन थानाधिकारी भजन लाल ने बताया कि मोहकमपुरा निवासी सुमित्रा पत्नी सोहनलाल नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार सुमित्रा चेतराम गोदारा के खेत में काश्तकारी करती हैं। उन्होंने 22 जून को खेत में मूंगफली की बिजाई की थी।
23 जून की देर रात गांव के भागीरथ, नारायणराम और अर्जनराम तीनों ट्रैक्टर लेकर खेत में घुस गए। उन्होंने बिजाई की हुई फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट कर दिया। रिपोर्ट में बताया गया है कि जब सुमित्रा के पति ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की।
इसके बाद बुधवार दोपहर को जब सुमित्रा अपने पति और खेत मालिक चेतराम के साथ खेत में काम कर रही थीं, तब तीनों आरोपी लाठियां और अन्य हथियार लेकर वहां पहुंच गए। उन्होंने सुमित्रा के पति और खेत मालिक चेतराम पर हमला कर दिया। इस हमले में चेतराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल चेतराम को महाजन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: