बहन व भांजा रात को खाना खाकर सोए, अगली सुबह दोनों गायब मिले
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के बिग्गा गांव से एक महिला और उसके बेटे के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन और भांजा एक अगस्त की रात घर पर खाना खाकर सोए थे। अगले दिन सुबह जब परिजन उठे तो दोनों घर पर नहीं मिले। इसके बाद परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन दोनों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया।परिजनों की शिकायत पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल गणेशाराम को सौंपी गई है। पुलिस मां-बेटे की तलाश में जुटी हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ