Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

15 से गूंजेगी शहनाई, तीन माह में 30 से अधिक शुभ मुहूर्त, बाजारों में लौटी रौनक

rk
3 months ago
15 से गूंजेगी शहनाई, तीन माह में 30 से अधिक शुभ मुहूर्त, बाजारों में लौटी रौनक


15 से गूंजेगी शहनाई, तीन माह में 30 से अधिक शुभ मुहूर्त, बाजारों में लौटी रौनक
बीकानेर। शहर में एक बार फिर  विवाह सीजन की चहल-पहल शुरू होने जा रही है। 15 अप्रैल से शादियों का सिलसिला प्रारंभ होगा, जो लगातार तीन महीने तक जारी रहेगा। इस अवधि में कुल 37 शुभ मुहूर्त निर्धारित बताए जा रहे हैं, जिससे विवाह समारोहों की धूम अपने चरम पर रहेगी। 
महंगाई से बढ़ा शादी का बजट
विवाह सीजन के बीच महंगाई ने लोगों की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं। खासकर रसोई और केटरिंग पर इसका सबसे अधिक असर पड़ा है। एलपीजी सिलेंडर के बढ़ते दामों और खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण सिलेंडर की उपलब्धता प्रभावित हो रही है, जिससे भोजन व्यवस्था महंगी हो गई है। इसके अलावा तेल, दाल, सब्जियां, मसाले और ड्राई फ्रूट्स के दामों में तेजी से प्रति प्लेट खर्च बढ़ गया है।
सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने भी शादी के बजट को प्रभावित किया है। जहां पहले लोग भारी मात्रा में आभूषण खरीदते थे, वहीं अब बजट को ध्यान में रखते हुए सीमित खरीदारी कर रहे हैं और वैकल्पिक विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। इससे मध्यम वर्ग के लिए आर्थिक संतुलन बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो गया है। हालांकि फरवरी की तुलना में सोना-चांदी के दामों में कुछ गिरावट जरूर दर्ज की गई है।
अक्षय तृतीया पर रहेगा अबूझ सावा
इस सीजन में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व रहेगा, जिसे बिना मुहूर्त के भी विवाह के लिए शुभ माना जाता है। महाजन के पंडित बनवारी लाल बोहरा के अनुसार अप्रैल माह में 15, 20, 21, 25, 29; मई में 1, 3, 8, 12, 14; जून में 19, 29; तथा जुलाई में 1, 3, 6, 8, 11 और 12 तारीख को प्रमुख विवाह मुहूर्त हैं। इसके अलावा राशि के अनुसार भी अन्य मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: