Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

देशनोक में शारदीय नवरात्रा का मेला 10 से, लाखों श्रद्धालु लगाएंगे धोक,  पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस ने किया रूट डायवर्ट

Bansal
6 hours ago
देशनोक में शारदीय नवरात्रा का मेला 10 से, लाखों श्रद्धालु लगाएंगे धोक,  पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस ने किया रूट डायवर्ट


देशनोक में शारदीय नवरात्रा का मेला 10 से, लाखों श्रद्धालु लगाएंगे धोक,  पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस ने किया रूट डायवर्ट
बीकानेर। शारदीय नवरात्रा के अवसर पर बीकानेर में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिलेगा। 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक देशनोक में शारदीय नवरात्रा के दौरान मेला भरेगा। इसमें देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मेले को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
10 से 20 अक्टूबर तक भरेगा मेला
शारदीय नवरात्रा के दौरान देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमडऩे की संभावना है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू आवागमन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
आज दोपहर बाद से शुरू होगी पैदल यात्रा
यातायात थाने के कार्यवाहक थानाध्कारी रामगोपाल ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद से ही श्रद्धालु पैदल रवाना होंगे। बीकानेर से देशनोक और देशनोक से बीकानेर आने वाले वाहनों के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है, ताकि पैदल यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
ेपैदल यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पैदल आवागमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यातायात को सुचारू बनाए रखने और श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।
श्रद्धालुओं से अपील
पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात मार्गों का पालन करें, पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सहयोग करें और यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। इससे मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी और श्रद्धालुओं को सुरक्षित आवागमन में मदद मिलेगी।
बीकानेर से देशनोक, नोखा की तरफ जाने वाले हल्के वाहन कार,टैक्सी, मोटरसाइकिल आदि भीनासर नाका से उदयरामसर  बाईपास उदय रामसर गांव, सूजासर गांव, गीगासर होते हुए देशनोक पहुंचेंगे तथा बीकानेर से नोखा की तरफ जाने वाले भारी वाहन नौरंगदेसर एक्सप्रेस वे से रासीसर एक्सप्रेसवे कट होते हुए आगे की यात्रा करेंगे तथा नोखा से बीकानेर की तरफ आने वाले भारी वाहन रासीसर एक्सप्रेसवे कट से नौरंगदेसर एक्सप्रेसवे कट से होते हुए बीकानेर तथा आगे की यात्रा करेंगे तथा नोखा की तरफ से आने वाले हल्के वाहन देशनोक से गीगासर, नापासर होते हुए बीकानेर पहुंचेंगे। इस व्यवस्था में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: