लाखों रुपए के पैकेज व हाई-क्लास करियर के रहस्य का 26 अप्रेल को होगा खुलासा, नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन के लिए दो दिन शेष
लाखों रुपए के पैकेज व हाई-क्लास करियर के रहस्य का 26 अप्रेल को होगा खुलासा, नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन के लिए दो दिन शेष
17 साल पहले शिक्षा की रखी थी नींव, ईवा क्लासेज ने हजारों विद्यार्थियों का बनाया करियर : डॉ. जालुराम मोटसरा
बीकानेर। शिक्षा और करियर के लिए 26 अप्रेल 2026 का दिन बीकानेर में ऐतिहासिक होने जा रहा है। 26 अप्रेल, रविवार को ईवा क्लासेज और दैनिक भास्कर के संयुक्त तत्वावधान में रविन्द्र रंगमंच में सपनों की उड़ान करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। ईवा क्लासेज के डायरेक्टर डॉ. जालुराम मोटसरा ने बताया कि नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन के लिए अब मात्र दो दिन शेष रहे हैं। 25 अप्रेल तक 9413388280, 8619406514 पर सम्पर्क किया जा सकता है। सीमित सीटें हैं इसलिए ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी इस सेमिनार का फायदे उठाएं।
डॉ. जालुराम मोटसरा ने बताया कि शिक्षा व रोजगार की स्थिति का आकलन करते हुए 2009 में ही ईवा क्लासेज की नींव को रखा गया था। 2009 से 2011 के बीच सेंट्रल यूनिवर्सिटीज़ में सौ से अधिक स्टूडेंट्स का चयन करवाकर उनका मार्गदर्शन किया था। इनमें से अनेक विद्यार्थी आज बहुत सफल हैं और कुछ सफलता के उस रास्ते पर हैं जहाँ केवल 1 प्रतिशत से भी कम लोग पहुँच पाते हैं। यह ऐसा करियर है जहाँ भीड़ नहीं है। यहाँ एक पद के लिए 500 अभ्यर्थी नहीं, बल्कि केवल 2 से 5 लोग ही होते हैं। यह एक हाई-क्लास करियर है, और इसमें अच्छा पैकेज भी है। हमें टेक्नोलॉजी सीखनी है, तो यूके, यूएसए, फ्रांस, जर्मनी, जापान, चीन जैसे देशों में प्रवेश पाना होगा और इसकी चाबी उन देशों की भाषाओं के पास है- जापान जाने के लिए जापानी, चीन के लिए चीनी, फ्रांस के लिए फ्रेंच, जर्मनी के लिए जर्मन सीखनी ही पड़ेगी। इसके बाद आप वहाँ की यूनिवर्सिटीज़ में लगभग फ्री ऑफ कॉस्ट पढ़ाई कर सकते हैं। आप जिस भी विषय में पढऩा चाहें—अंडरग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएशन, पीएचडी, एमबीए, या अन्य कोई कोर्स—वह भी सरकारी खर्चे पर संभव है। यहाँ से जो 1-2 साल की तैयारी आप करेंगे, उसका खर्चा ही आपको उठाना होगा। इसलिए ध्यान से सुनिए—सबसे पहले आपकी अंग्रेज़ी शानदार होनी चाहिए, ताकि आप वहाँ जाकर आसानी से पढ़ाई कर सकें। वर्तमान दौर स्किल्स का है, ऐसी स्किल जो दूसरों के पास न हो, तभी उसकी वैल्यू है।
डॉ. जालुराम ने बताया कि सेमिनार दो सत्रों में आयोजित होगा, ताकि विद्यार्थियों को उनकी तैयारी के अनुसार सटीक मार्गदर्शन मिल सके। पहला सत्र सुबह 8 बजे से 11 बजे तक रहेगा, जो एसएससी एवं अन्य सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए होगा। इस सत्र में एसएससी सीजीएस 2025 में चयनित विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। वे अपने अनुभव साझा कर प्रतिभागियों को तैयारी की रणनीति, समय प्रबंधन और प्रभावी अभ्यास के बारे में मार्गदर्शन देंगे। यह सत्र विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी रहेगा, जो अगले दो-तीन वर्षों में सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं। दूसरा सत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक आयोजित होगा, जो कक्षा 11वीं और 12वीं के उन विद्यार्थियों के लिए रहेगा जो सीयूईटी के माध्यम से देश की शीर्ष केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेना चाहते हैं। एलुमनाई विद्यार्थियों को सही विषय चयन और विभिन्न करियर विकल्पों से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी साझा करेंगे, जिससे वे अपनी आगे की दिशा स्पष्ट कर सकें।
*एक वर्ष, एक कोर्स : नौकरियां अनेक*
सरकारी नौकरी लगभग सुनिश्चित हो सकती है यदि आप सही तरीके से तैयारी करें। इसके लिए या तो आप किसी भरोसेमंद संस्था का चयन करें, जिस पर आपको विश्वास हो। ईवा क्लासेज में इस प्रक्रिया में विशेष महारत हासिल है। यदि आप इवा क्लासेज जॉइन करते हैं, तो आपको दस दिन की नि:शुल्क कक्षाएं मिलती हैं। इन कक्षाओं में 5-6 टेस्ट लिए जाते हैं, जिससे प्रारंभिक स्तर पर ही यह मूल्यांकन हो जाता है कि विद्यार्थी कक्षा के साथ चल पाएगा या नहीं। विद्यार्थियों का केवल वर्तमान स्तर नहीं देखते, बल्कि उनकी सीखने की इच्छा और क्षमता को महत्व देते हैं। यदि किसी छात्र का स्तर 30 प्रतिशत है तो हम उसे 90-95 प्रतिशत तक ले जाने का प्रयास करते हैं। अब बात आती है कि पढऩा क्या है, इंग्लिश और मैथ दसवीं स्तर तक आते हैं। रीजनिंग और कंप्यूटर भी महत्वपूर्ण विषय हैं। जनरल नॉलेज में मुख्य रूप से इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र और करंट अफेयर्स शामिल होते हैं। साइंस में दसवीं कक्षा तक की जनरल साइंस आती है। कुल मिलाकर, पहली से दसवीं कक्षा तक की इंग्लिश, मैथ और साइंस, तथा बारहवीं स्तर तक की जीके (एनसीईआरटी आधारित) पढऩी होती है। इसमें इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, भूगोल, करंट और स्टैटिक जीके शामिल हैं। यदि समग्र रूप से देखें, तो यह स्कूल स्तर की पढ़ाई को दोबारा करने जैसा है, लेकिन इसमें गति (स्पीड) बहुत महत्वपूर्ण है। जिन सवालों को हम पहले 5-6 मिनट में हल करते थे, उन्हें अब 25-30 सेकंड में हल करना होता है। यह कैसे संभव होगा? इसका उत्तर है—निरंतर अभ्यास और टाइम-बाउंड टेस्ट। शुरुआत में यह कठिन लग सकता है, लेकिन सही तरीके से करने पर यह प्रक्रिया सरल हो जाती है। यह कोर्स एक वर्ष का है, जिसमें 'पढ़ाना-टेस्ट लेने' का क्रम पूरे साल चलता रहता है। जो विद्यार्थी नियमित रहते हैं, उनका लक्ष्य एक वर्ष में पूरा हो जाता है। यहां सभी विषयों को बेसिक से लेकर उच्च स्तर तक पढ़ाया जाता है, जिससे छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार हो जाता है। इस तैयारी से लगभग 30 प्रतिशत यूपीएससी, 50 प्रतिशत आरएएस और 100 प्रतिशत एसएसी व रेलवे सहित अन्य केंद्रीय नौकरियों की तैयारी कवर हो जाती है। राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे पटवारी, वीडीओ और एलडीसी के लिए केवल चार महीने का अतिरिक्त राजस्थान और हिंदी का कोर्स पर्याप्त होता है। इस प्रकार तैयारी पूरी होने के बाद छात्र को किसी अन्य कोचिंग की आवश्यकता नहीं पड़ती। इसके बाद नौकरियां छात्रों को मिलने लगती हैं। डॉ. मोटसरा का कहना है कि मेरे पिछले 21 वर्षों के अनुभव के अनुसार निरन्तर मेहनत और जज्बा सफलता की ऊंचाइयों तक आपको ले जाता है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ