Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: नहर में पांचवें दिन भी जारी रही नरेश की तलाश, सर्च ऑपरेशन तेज

rk
1 month ago
बीकानेर: नहर में पांचवें दिन भी जारी रही नरेश की तलाश, सर्च ऑपरेशन तेज

बीकानेर: नहर में पांचवें दिन भी जारी रही नरेश की तलाश, सर्च ऑपरेशन तेज

बीकानेर के खाजूवाला निवासी 17 वर्षीय नरेश सोनी के आईजीएनपी नहर में गिरने की आशंका के बाद चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। रविवार दोपहर से लापता युवक का 96 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस, एसडीआरएफ और विशेषज्ञ गोताखोरों की टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई है। पूगल थाना क्षेत्र में आईजीएनपी नहर की आरडी 685 के पास नरेश सोनी के कपड़े और बैग मिलने के बाद उसके नहर में गिरने की आशंका गहरा गई थी। इसके बाद से पूगल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार नहर के विभिन्न हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

तलाश अभियान को गति देने के लिए हरियाणा से प्रसिद्ध गोताखोर प्रगट सिंह और उनकी टीम को बुलाया गया है। शुक्रवार को टीम ने नहर में उतरकर विशेष सर्च अभियान शुरू किया। गोताखोर नहर के गहरे हिस्सों और संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रहे हैं। प्रगट सिंह और उनकी टीम हरियाणा व पंजाब में नहरों, तालाबों और अन्य जल स्रोतों में रेस्क्यू अभियानों के लिए जानी जाती है। टीम अब तक कई लोगों की जान बचा चुकी है तथा अनेक मामलों में नहरों और जलाशयों से शव भी बाहर निकाल चुकी है। इसी अनुभव को देखते हुए उन्हें खाजूवाला बुलाया गया है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: