Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: आय बढ़ाने के लिए रोडवेज कर रहा ये नया प्रयोग, पढ़े ये खबर

rk
3 months ago
बीकानेर: आय बढ़ाने के लिए रोडवेज कर रहा ये नया प्रयोग, पढ़े ये खबर

बीकानेर: आय बढ़ाने के लिए रोडवेज कर रहा ये नया प्रयोग, पढ़े ये खबर 

बीकानेर। घाटे से जूझ रहे रोडवेज प्रबंधन ने अब इसे उबरने के लिए एक और नया प्रयोग किया है। यह प्रयोग कितना सफल रहेगा, यह आने वाले समय में ही पता चलेगा। परन्तु इससे एक बारगी लम्बे समय से एक ही बस के परिचालक के रूप में काम कर रहे परिचालक को अब दूसरे रूट और दूसरी बस में ड्यूटी करनी होगी। रोडवेज मुख्यालय ने प्रदेशभर में परिचालकों की अदला-बदली की कवायद शुरू की है। सबसे पहले राज्य से बाहर लंबी दूरी की बसों में ड्यूटी करने वाले परिचालकों को राज्य के भीतर संचालित बसों में लगाया जा रहा है। वहीं आगार में लोकल रूट पर कार्यरत परिचालकों को अन्य आगार क्षेत्र या प्रदेश से बाहर जाने वाली बसों में तैनात किया गया है।

 खासकर उन परिचालकों की अदला-बदली सबसे पहले की जा रही है, जिनके रूट की आय कम आ रही है। रोडवेज प्रबंधन इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य रोडवेज का राजस्व बढ़ाना, यात्रियों की संख्या में वृद्धि करना, टिकटिंग व्यवस्था को बेहतर बनाना बता रहा है। लंबे समय से एक ही रूट पर चलने वाले परिचालकों की कार्यशैली में ठहराव आ जाता है। इसका असर आय पर भी पड़ता है। नई जगह और नए रूट पर काम करने से परिचालकों में सक्रियता बढ़ेगी और बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। रोडवेज प्रबंधन ने इस व्यवस्था को लागू कर दिया है। पखवाड़ेभर से अच्छे परिणाम आ रहे हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार कई रूट्स पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। टिकट से होने वाली आय में भी इजाफा हुआ है। यह प्रयोग पूरी तरह सफल रहा तो इसे स्थायी रूप से लागू किया जा सकता है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: