सीएम साहब जिस रास्ते से गुजरेंगें उस रास्ते की सडक़ों को चमका दिया, समारोह से पहले सीएम व पीआईपी रुट को किया तैयार
सीएम साहब जिस रास्ते से गुजरेंगें उस रास्ते की सडक़ों को चमका दिया, समारोह से पहले सीएम व पीआईपी रुट को किया तैयार
बीकानेर । बीकानेर में इस बार राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन जोरों शोरों पर तैयारियों में लगी हुई है। शहर में अचानक सडक़ों का निर्माण व अन्य कार्यक्रमों में रफ्तार आ गई है। जिस क्षेत्र से मुख्यमंत्री का काफीला निकलेगा उन सडक़ों को कांच की तरह तैयार किया जा रहा है उन सडक़ों में बने खड्डे व अन्य टूट फुट को भर दिया है। जिस सडक़ों पर चला दूभर हो रहा था जिसकी शिकायतें प्रशासन को बरबार मिल रही थी लेकिन इतने दिनों तक कोई सुनाई नहीं हो रही थी लेकिन राज्य स्तरीय कार्यक्रमों को देखते हुए सभी सडक़ों व अन्य कार्य तेजी से हो रही है। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में प्रस्तावित है। वहां से मुख्य समारोह स्थल डॉ. करणी सिंह स्टेडियम तक आने-जाने के लिए यही प्रमुख मार्ग है। इसी वजह से पूरे रूट को नए सिरे से संवारा जा रहा है।मुख्यमंत्री के रूट पर सिर्फ सडक़ें ही नहीं सुधारी जा रही हैं, बल्कि रोड लाइट, डिवाइडर और हरियाली को भी नया रूप दिया जा रहा है।जैसलमेर रोड से गंगानगर सर्किल और वहां से एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी तक बिजली के खंभों पर नई एलईडी लाइट लगाई जा रही हैं। पुरानी व्यवस्था को दुरुस्त कर पूरे मार्ग को रोशन किया जा रहा है।
डिवाइडर नए नहीं बने, रंग-रोगन से काम
कई जगह सडक़ें बार-बार बनने के कारण डिवाइडर सडक़ की ऊंचाई से नीचे चले गए हैं। इन्हें दोबारा बनाने के बजाय रंग-रोगन कर नया जैसा दिखाने की कोशिश की जा रही है।
अनाज मंडी के सामने डिवाइडरों पर इन दिनों पीले और काले रंग की पुताई की जा रही है।
मुख्यमंत्री के स्वागत में पौधों की भी बदली तस्वीर नाल एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री सडक़ मार्ग से एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। इसे देखते हुए एमएस कॉलेज पुलिया और आसपास के डिवाइडरों पर रखे बड़े गमलों में नए पौधे लगाए गए हैं। लंबे समय से उपेक्षित हरियाली को भी अचानक संवारा जा रहा है। बारिश के बीच भी डामर बिछाने की जल्दबाजी कीर्ति स्तंभ क्षेत्र में बारिश के मौसम के बीच डामर सडक़ का निर्माण किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण के दौरान बारिश हुई तो नगर निगम कार्यालय के सामने पानी भरने की समस्या और बढ़ सकती है। पीबीएम के सामने सडक़ चमक रही, पीछे बदहाल रास्ता मुख्यमंत्री पीबीएम अस्पताल के मेडिसिन विंग का उद्घाटन भी करेंगे। इसे देखते हुए अस्पताल के सामने की सडक़ों को सुधारा जा रहा है। वहीं मेडिकल कॉलेज से नागणेचीजी मंदिर की ओर जाने वाली अत्यधिक व्यस्त सडक़ अब भी टूटी हुई है। इस मार्ग पर रोज बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, लेकिन इसकी मरम्मत की कोई तैयारी दिखाई नहीं दे रही। सूरसागर फिर उपेक्षित, सिर्फ वीआईपी रूट पर फोकस शहर के प्रमुख स्थलों में शामिल सूरसागर की सफाई या सौंदर्यीकरण पर इस बार कोई काम नजर नहीं आ रहा है। पहले जब भी मुख्यमंत्री के रूप में वसुंधरा राजे बीकानेर आती थीं, तब सूरसागर की विशेष सफाई और व्यवस्था की जाती थी। इस बार वहां ऐसी कोई विशेष गतिविधि दिखाई नहीं दे रही। जयपुर रोड पर सिर्फ सफाई, विकास नहीं बीकानेर-जयपुर मार्ग पर भी फिलहाल सिर्फ सफाई कराई जा रही है। सडक़ सुधार या नए निर्माण का कोई बड़ा काम शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या विकास कार्य सिर्फ वीआईपी आवाजाही वाले रास्तों तक ही सीमित रहेंगे या आम लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों वाली सडक़ें भी कभी प्राथमिकता बनेंगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ