ग्रीष्मावकाश में शिक्षकों के मुख्यालय न छोड़ने के आदेश को प्रत्याहारित के सम्बन्ध में राजस्थान शिक्षक संघ (शे) ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
ग्रीष्मावकाश में शिक्षकों के मुख्यालय न छोड़ने के आदेश को प्रत्याहारित के सम्बन्ध में राजस्थान शिक्षक संघ (शे) ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
आज राजस्थान शिक्षक संघ,(शेखावत) बीकानेर देहात उपशाखा द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय (माध्य) बीकानेर से मिलकर दिनांक 14/05/2026 को जारी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक की पूर्वानुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने सम्बन्धी आदेश के सम्बन्ध में ज्ञापन देकर उक्त आदेश को प्रत्याहारित करने की मांग की । देहात अध्यक्ष गणेश चौधरी ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ने उक्त आदेश के सम्बन्ध में उचित कार्यवाही करने हेतु आश्वस्त किया है तथा किसी भी कार्मिक को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करने का भरोसा दिलाया। वार्ता में जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ने इस सम्बन्ध में सकारात्मक आश्वासन दिया तथा जिले में कार्यरत अन्य जिलों के मूल निवासी कार्मिकों की ड्यूटी नहीं लगाने का आश्वासन दिया। इस दौरान बीकानेर देहात अध्यक्ष गणेश चौधरी, बीकानेर देहात मंत्री सोहनलाल कुकणा,भंवरलाल पोटलिया, शिवशंकर गोदारा, आदूराम मेघवाल, हेमेंद्र बाना, राजेश झुरिया, मोहम्मद सदीक, रोहिताश जनागल व रामकुमार बामणिया आदि उपस्थित रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ