राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में 2 बार होगी 10वीं बोर्ड परीक्षा
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में 2 बार होगी 10वीं बोर्ड परीक्षा
जयपुर। राजस्थान में 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश में अब साल में दो बार 10वीं बोर्ड परीक्षा होगी। पहली मुख्य परीक्षा फरवरी-मार्च में होगी, जबकि मई में सुधारात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी। नई व्यवस्था के तहत सप्लीमेंट्री परीक्षा की पुरानी व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। मुख्य परीक्षा में अपेक्षित अंक नहीं आने पर विद्यार्थियों को परिणाम सुधारने का एक और अवसर मिलेगा। विद्यार्थी अधिकतम तीन विषयों में सुधारात्मक परीक्षा दे सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम सुधारने के साथ आगे की पढ़ाई में होने वाली देरी से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ