रतनगढ़- सरदारशहर, साजनसर सरदारशहर मार्ग पर अंडर ब्रिज का विस्तार कार्य होने के कारण फाटक 28 दिन तक रहेगा बंद
रतनगढ़- सरदारशहर, साजनसर सरदारशहर मार्ग पर अंडर ब्रिज का विस्तार कार्य होने के कारण फाटक 28 दिन तक रहेगा बंद
: बीकानेर रेल मंडल के रतनगढ़-सरदारशहर खंड पर स्थित अंडरब्रिज संख्या 8E (किमी36/9-37/0), मेहरासर-कल्यानपुरा मार्ग पर स्थित) पर स्थित इस अंडरब्रिज का विस्तार कार्य होगा l इसलिए यह अंडरब्रिज वाहनों के आवागमन हेतु दिनांक 10.08.26 से आगामी 28 दिनों तक बंद रहेगा l
अत: आमजन से अनुरोध है कि उक्त अवधि में वाहनों के आवागमन हेतु अंडरब्रिज संख्या 8D (किमी 30/3-4, ग्राम दुलासर में स्थित) व अंडरब्रिज संख्या 8F (किमी 40/2-3, साजनसर उदासर मार्ग) सहित अन्य मार्गों वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें l साथ ही रेलवे व प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों एवं निर्देशों का पालन करें।
बीकानेर रेल मंडल के रतनगढ़-सरदारशहर खंड पर स्थित अंडरब्रिज संख्या 8G (किमी 41/4-5 साजनसर-सरदारशहर, मार्ग पर स्थित) पर स्थित इस अंडरब्रिज का विस्तार कार्य होगा l इसलिए यह अंडरब्रिज वाहनों के आवागमन हेतु दिनांक 22.08.26 से आगामी 28 दिनों तक बंद रहेगा l
अत: आमजन से अनुरोध है कि उक्त अवधि में वाहनों के आवागमन हेतु अंडरब्रिज संख्या 8F (किमी 40/2-3 , साजनसर-उदासर मार्ग में स्थित) व फाटक संख्या -22 A (किमी 44 /1-2, सरदारशहर ) सहित अन्य मार्गों वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें l साथ ही रेलवे व प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों एवं निर्देशों का पालन करें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ