Khulasa Online
Header Ad 1
Breaking
• अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 10 से बढ़ाकर इतने फीसदी किया टैरिफ, सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना की • अजित पवार के भतीजे ने प्लेन क्रैश को बताया बड़ी साजिश, कहा - विमान में पेट्रोल के डिब्बे रखे गए थे • टैरिफ रद्द होने का भारत पर क्या असर, जानें ट्रेड डील को लेकर क्या बोले ट्रम्प • बड़ी खबर : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प के टैरिफ किए रद्द, भारत पर लगा 18 फीसदी टैरिफ भी अवैध घोषित • खत्म हुई इस क्रिकेटर की शादी, सोशल मीडिया पर दी तलाक की जानकारी • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 10 से बढ़ाकर इतने फीसदी किया टैरिफ, सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना की • अजित पवार के भतीजे ने प्लेन क्रैश को बताया बड़ी साजिश, कहा - विमान में पेट्रोल के डिब्बे रखे गए थे • टैरिफ रद्द होने का भारत पर क्या असर, जानें ट्रेड डील को लेकर क्या बोले ट्रम्प • बड़ी खबर : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प के टैरिफ किए रद्द, भारत पर लगा 18 फीसदी टैरिफ भी अवैध घोषित • खत्म हुई इस क्रिकेटर की शादी, सोशल मीडिया पर दी तलाक की जानकारी

महिला अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम

11 hours ago
महिला अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम

महिला अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम
बीकानेर, 21 फरवरी। महिला अधिकारिता द्वारा रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ सभागार में मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम का आयोजन किया गया। इस दौरान पीपीटी द्वारा http ://mahilawfh.rajasthan.gov.in पोर्टल की जानकारी दी गई।महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने बताया गया कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए तथा उनकी समानता, समता और गरिमा के साथ काम हेतु राज्य सरकार के निर्देशन में महिला अधिकारिता द्वारा विभिन्न योजनाओं को संचालित किया जाता है। इस क्रम में महिलाओं की आजीविका तथा स्वावलंबन को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम को आरंभ किया गया है। इसमें महिला अभिरूचि तथा क्षमता को ध्यान में रखते हुए एक पोर्टल का विकास किया गया है। इसके माध्यम से योजना के तहत नियोक्ता और कार्मिक को आनलाइन पोर्टल द्वारा विभिन्न सुविधाएं दी जाती हैं। इस योजना द्वारा संस्था तथा महिला दोनों का रजिस्ट्रेशन करके अधिकाधिक महिलाओं को लाभ पहुंचाया जा सकता है और साथ ही महिलाओं और संस्था दोनों लाभ लें सकती है।महिला गरिमा और सम्मान से काम कर सके, इस हेतु शी-बाक्स पोर्टल का भी विकास किया गया है। जिसके तहत औद्योगिक संस्थानों तथा सभी औपचारिक और अनौपचारिक स्थलों पर महिलाओं को कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण देने हेतु कार्यस्थलों पर आंतरिक कमेटी के गठन तथा उन्हें शी-बाक्स पर अपलोड करने की प्रकिया समझाते हुए बताया कि उन सभी कार्यस्थलों पर जहां 10 या दस से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। तो आंतरिक शिकायत कमेटी का गठन अनिवार्य है। उसे शी-बाक्स पर अपलोड भी करना है, इसलिए सभी औद्योगिक संस्थानों तथा वर्क प्लेस अपना रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से करें। इस कड़ी में अतिथियों का सम्मान करते हुए डॉ अनुराधा सक्सेना द्वारा बताया कि हमारे मुख्य अतिथि  विधायक बीकानेर पश्चिम जेठानंद व्यास ने निरंतर महिलाओं और बालिकाओं के हितों के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। मुख्य अतिथि जेठानंद व्यास द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटी जन्मोत्सव के आयोजन पर सक्रिय रूप से भाग लेते हुए बच्चियों का उत्साहवर्धन किया गया और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गिफ्ट ड्राइग किट तथा पानी की बोतल इत्यादि दिए गए तथा बच्चियों को सम्मानित करते हुए कहा गया कि नारी शक्ति अपने आप में सक्षम है। आज नारी किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है बल्कि देखा जाए तो महिला आज पुरूषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर न केवल जीविकोपार्जन बल्कि राजनीति से लेकर सामाजिक सभी मोर्चों पर अग्रणी पंक्ति में खड़ी हैं। महिलाओं को लेकर चलाई जा रही सभी योजनाओं को सभी आगे से आगे समाज की हर महिला तक पहुंचाएं ताकि वो अपने हितों की न केवल रक्षा कर सके बल्कि सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास की सर्वोच्च सीढ़ी पार कर समाज और अपने देश की महिलाओं के लिए एक उदाहरण बन सके।
 इस क्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुएजिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चिसिया ने कहा कि महिला अधिकारिता की हर योजना न केवल महिला सशक्तिकरण बल्कि महिलाओं के समानता समता और विकास के लिए मील का पत्थर है और हम इस कार्यक्रम में ही नहीं महिलाओं से जुड़ी हर योजना में महिला अधिकारिता के खड़े हैं और आगे भी महिलाओं के हितों की संरक्षा के लिए सभी कटिबद्ध रहेंगे।
 कार्यक्रम में जिला उद्योग संघ के सचिव वीरेंद्र किराडू,  व्यापार मंडल के कमल बोथरा, पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रवक्ता मंजू सुथार, सुशीला चौधरी औद्योगिक संस्थानों, फर्म इंडस्ट्री और स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा भी अपने विचार रखे गए। कार्यक्रम में महिला अधिकारिता की योजना मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत निकिता बिहानी को 8,88,888 रूपए का चेक वितरण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागीय योजनाओं, महिला अधिकारों कर्तव्यों और कानूनों और अधिनियमो पर चर्चा करते हुए विभिन्न योजनाओं के प्रचार प्रसार सामग्री का वितरण किया गया तथा  स्वयं सेवी संस्थाओं के सचिव, अध्यक्ष, प्रतिनिधि सदस्यों तथा महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन गुंजन द्वारा किया गया और सभी अतिथियों और आगंतुकों का धन्यवाद करते हुए प्रचेता विजय लक्ष्मी जोशी ने विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।

Article Ad 2

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: