Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

न्यायालय परिसर में जलभराव की समस्या, अध्यक्ष ने जिला एव सत्र न्यायाधीश को दिया ज्ञापन

rk
2 weeks ago
न्यायालय परिसर में जलभराव की समस्या, अध्यक्ष ने जिला एव सत्र न्यायाधीश को दिया ज्ञापन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। हाल ही में हुई वर्षा के कारण पुराने न्यायालय परिसर में उत्पन्न गंभीर जलभराव की समस्या को लेकर बार एसोसिएशन, बीकानेर द्वारा आज जिला एवं सत्र न्यायाधीश को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में पुराने न्यायालय भवन एवं उसके आसपास जलभराव होने से अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मचारियों तथा पक्षकारों को हो रही भारी असुविधाओं एवं आवागमन में आ रही कठिनाइयों की ओर ध्यान आकर्षित किया गया।

 


ज्ञापन प्राप्त होने के तुरंत बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलक्टर, बीकानेर से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु कहा। जिला कलक्टर ने भी तत्काल नगर निगम आयुक्त से संपर्क कर समस्या के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने को कहा।

 

इसके पश्चात नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर सहायक अभियन्ता अशोक को तत्काल न्यायालय परिसर में भेजा गया। बार एसोसिएशन, बीकानेर के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने सहायक अभियन्ता को न्यायालय परिसर की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया तथा जल निकासी की समुचित एवं स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि जलभराव के कारण अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों को पुराने न्यायालय परिसर से नए न्यायालय परिसर तक आवागमन में भी अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 


इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सचिव हेमंत सिंह चौहान, अधिवक्ता सन्तनाथ योगी, चतुर्भुज सारस्वत, रामनिवास बिश्नोई, पवन कुमार व्यास सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे। संबंधित विभाग द्वारा शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय परिसर में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: