Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

20 वर्षीय युवा राणा की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, मौत का कारण ये आया सामने

rk
4 months ago
20 वर्षीय युवा राणा की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, मौत का कारण ये आया सामने


20 वर्षीय युवा राणा की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, मौत का कारण ये आया सामने
बीकानेर।  सुभाषपुरा निवासी 20 साल के युवा राजेंद्र राणा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। उसकी आंत 11 फीट तक गल चुकी थी। यानी गैंगरीन हो गया था। यही उसकी मौत की वजह बना। उसका विसरा जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा। ऐसे गंभीर मामले की जांच घटना के छह दिन बाद भी शुरू नहीं हो पाई है।
सुभाषपुरा निवासी 20 साल के राजेंद्र राणा की बुधवार को पीबीएम हॉस्पिटल में सात घंटे तक इलाज के लिए भटकने के बाद मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगलवार को पीबीएम प्रशासन ने सदर थाना भेज दी है। रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण आंत में 11 फीट लंबाई तक गेंगरीन बताया गया है। उसके शरीर पर पुराने किसी ऑपरेशन के निशान भी मिले हैं। शिशु अवस्था में गुदा छिद्र निर्माण के लिए ऑपरेशन किया गया था। यह बात मृतक के पिता ने डॉक्टरों को बताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकरसुभाषपुरा निवासी राजेंद्र राणा के 20 साल के पुत्र भरत के बुधवार तडक़े चार बजे अचानक पेट में दर्द उठ गया। उसे पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया। युवक को परिजन मेडिसिन कैजुअल्टी में ले गए। वहां सोनोग्राफी कराने के बाद उसे ट्रोमा सेंटर भेज दिया गया। ट्रोमा में युवक का एक्स रे कराया। किडनी में हाइड्रोनेफ्रोसिस की समस्या नजर आने पर वहां से उसे यूरोलॉजी विभाग में भेजा गया। यूरोलॉजी में युवक को डॉ. मुकेश आर्य को दिखाने का सुझाव दिया तो वह उनके घर चला गया। वहां से युवक को वापस ट्रोमा सेंटर लाया गया। तब तक सुबह के 11 बज चुके थे। युवक अचानक गश खाकर गिर पड़ा। डॉक्टरों ने संभाला और मृत घोषित कर दिया।
छह दिन बाद भी जांच शुरू नहीं, कमेटी बदली
पीडि़त पक्ष की मांग पर अधीक्षक ने यूरोलॉजी एचओडी डॉ. मुकेश आर्य की अध्यक्षता में 11 मार्च को जांच कमेटी बनाई। इस कमेटी पर पीडि़त पक्ष में आपत्ति जता दी और डॉ. आर्य को कमेटी से हटाने की मांग की। तब अधीक्षक ने 13 मार्च को अतिरिक्त प्रिंसिपल डॉ. रेखा आचार्य की अध्यक्षता में दूसरी कमेटी बना दी। दो दिन बाद पता चला कि डॉ. रेखा छुट्टी पर जा रही हैं। इसे देखते हुए मंगलवार को पूर्व प्राचार्य डॉ. मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता में तीसरी बार कमेटी का गठन किया है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई, लेकिन छह दिन बाद भी इलाज में लापरवाही के मुद्दे पर जांच ही शुरू नहीं हो पा रही।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: